Impacts Artificial Intelligence : AI अब लोगों की नौकरी और जिंदगी दोनों को प्रभावित कर रहा है। कुछ लोगों के AI मददगार है तो कुछ के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। एक पाकिस्तानी लड़की की नौकरी AI की वजह से चली गई। इसके बाद लड़की ने पोस्ट लिखकर अपनी भड़ास निकाली है। लड़की का पोस्ट वायरल हो रहा है।
क्या है मामला?
पाकिस्तानी लड़की दमिशा इरफान ने बताया कि AI डिटेक्टरों के कारण मुझे नौकरी पर नहीं रखा गया। हां, आपने उसे सही पढ़ा है! मुझे नौकरी पर सिर्फ इसलिए नहीं रखा गया क्योंकि मेरे काम को एक अविश्वसनीय एआई डिटेक्टर द्वारा चिह्नित किया गया था। ओरिजिनल बनाने के प्रयास करने के बाद इसे इन “घोटालेबाज” एआई के कारण खारिज कर दिया गया था जो इंसान द्वारा लिखे गए और AI के बीच सटीक अंतर नहीं कर सकते हैं।
लड़की ने आगे लिखा कि इससे एक गंभीर प्रश्न उठता है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के कारण प्रतिभा खो रहे हैं? अब इस बात पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है कि हम निर्णय लेने में इन उपकरणों का उपयोग कैसे करते हैं। सोशल मीडिया पर दमिशा का पोस्ट वायरल हो रहा है।
दमिशा इरफान एक कंटेंट राइटर हैं, जिन्होंने पोस्ट लिखकर अपनी परेशानी लोगों के साथ शेयर की है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केवल इस बात पर निर्भर रहना कि कंटेंट AI द्वारा लिखा गया है या नहीं, एक चिंताजनक है जिस पर हर किसी को ध्यान देने की आवश्यकता है। एक ने लिखा कि क्या भरोसा कि AI जो बता रहा है, वही सही है।
यह भी पढ़ें : भूतिया है अमेरिका के राष्ट्रपति का घर? व्हाइट हाउस में घूमते हैं भूत!
एक ने लिखा कि AI पर भरोसा करके किसी को नौकरी पर ना रखना चिंताजनक है। एक ने लिखा कि ये बहुत निराशाजनक है कि कंपनियां/प्रबंधक इन AI डिटेक्शन टूल पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। वे कभी सटीक नहीं होते। एक अन्य ने लिखा कि आखिर क्या हो रहा है? लोग इतने अधिक भरोसेमंद क्यों होते जा रहे हैं? इस तरह सभी अपनी क्षमता, सोच और निर्णय शक्ति, बुद्धिमत्ता खो रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि AI किसी व्यक्ति की रचनात्मकता के स्तर का पता कैसे लगा सकता है?
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
1 day agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
4 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
5 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
6 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines