---विज्ञापन---

US President Election : भूतिया है अमेरिका के राष्ट्रपति का घर? व्हाइट हाउस में घूमते हैं भूत!

US President White House : अमेरिका के राष्ट्रपति के अधिकारिक निवास में भूत भी रहते हैं, आज हम आपको इस एतिहासिक इमारत के कुछ भूतिया किस्सों के बारे में बताने जा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

US President White House : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तरह-तरह की चर्चायें हो रही है। ऐतिहासिक घटनाओं से लेकर व्हाइट हाउस से जुड़े रहस्यों की खूब बात हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो घर दुनिया के सबसे ताकतवर देश के सबसे ताकतवर इंसान का निवास स्थान है, उसे भूतिया माना जाता है। जी हां, अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में भूत भी रहते हैं।

व्हाइट हाउस में भूत से जुड़े कई किस्से हैं। ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में बात करने जा रहे हैं। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस में सबसे प्रसिद्ध किस्सा 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का माना जाता है। 1946 में राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने अपनी पत्नी को एक पत्र लिखा था, ये पत्र आज भी संरक्षित है।

---खबर नीचे जारी है---

पत्र में उन्होंने लिखा कि रात के वक्त उन्हें किसी की आवाज सुनाई थी, वह दरवाजा खोलकर गए तो देखा कि वहां कोई नहीं था। उन्होंने आगे लिखा कि बाहर गया और हॉल में ऊपर से नीचे तक देखा, तुम्हारे (पत्नी के) कमरे में देखा, कोई नहीं था। वापस बिस्तर पर गया और पाया कि तुम्हारे कमरे में पदचिह्न थे जिसका दरवाजा मैंने खुला छोड़ दिया था। मैं वहां जाकर देखा तो कोई नहीं था। बाद में सुरक्षाकर्मियों से जानकारी मांगी गई तो पता चला कि वहां कोई चौकीदार भी नहीं था। पत्र में उन्होंने लिखा कि मुझे भूत उठा ले जाए, तुम यहाँ आ जाओ।

---खबर नीचे जारी है---

कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में सबसे प्रसिद्ध भूत 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का है। 1865 में उनकी हत्या के बाद, लिंकन का भूत कथित तौर कई बार दिखाई दिया। प्रथम महिला ग्रेस कूलिज, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और नीदरलैंड की रानी विल्हेल्मिना समेत कई लोगों को दिखाई दिया है। माना जाता है कि अब्राहम लिंकन का भूत सबसे अधिक बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : Donald Trump के नाम पर कीड़े का नामकरण क्यों? जानें इसके पीछे की वजह

---खबर नीचे जारी है---

व्हाइट हाउस में विलियम हेनरी हैरिसन के भूत के देखे जाने की भी चर्चा होती है। हैरिसन की 1841 में निमोनिया से मौत हो गई थी। मरने से पहले वह केवल 32 दिनों के लिए राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे। माना जाता है कि उनकी आत्मा भी ऐतिहासिक इमारत में भटकती है।

First published on: Nov 07, 2024 02:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola