हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

गर्लफ्रेंड का बर्गर दोस्त ने खाया तो मार दी गोली, SSP के बेटे ने जज के बेटे की ले ली जान

Pakistan Viral News : मामला दो हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा था। गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने की वजह से एक शख्स इतनी बुरी तरह भड़क गया कि अपने ही दोस्त पर फायरिंग कर दी, जिसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Pakistan Viral News : पाकिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने बर्गर को लेकर अपने दोस्त की हत्या कर दी। दरअसल शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर मंगवाया था लेकिन उसके दोस्त ने इस बर्गर को खा लिया। इससे शख्स इतना आक्रोश में आ गया कि अपने दोस्त की हत्या कर दी। मामला जज और एसएसपी के बेटे से जुड़ा हुआ है।

जज के बेटे की हत्या से मची थी सनसनी

एआरवाई न्यूज अनुसार, घटना कराची में 8 फरवरी को हुई थी। घटना हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़ी होने के कारण विस्तृत जांच की गई और अब इसकी पूरी रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मामला सत्र न्यायाधीश के बेटे अली कीरियो की हत्या से शुरू हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीरबहार का बेटा डेनियल है, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को घर बुलाया था। इस दौरान वहां जज का बेटा अली कीरियो और डेनियल का भाई अहमर भी मौजूद था। डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर आर्डर किया था लेकिन अली कीरियो ने बर्गर का एक हिस्सा खा लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : बहन की कब्र पर व्लॉगिंग करने लगी पाकिस्तानी लड़की, लोगों ने लगाई लताड़

अस्पताल में हुई थी जज के बेटे की मौत

इससे डेनियल भड़क गया और अली कीरियो पर चिल्लाने लगा। कुछ देर बाद दोनों में इतनी बहस हो गई कि डेनियल आपे से बाहर हो गया और गार्ड की बंदूक लेकर अली कीरियो पर फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में कीरियो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकता बच्चा कैमरे में कैद, वीडियो देख भड़क गए लोग

इस घटना के सामने के बाद गहनता से इसकी जांच की गई तब पता चला कि आखिरकार जज के बेटे की हत्या क्यों हुई थी। पुलिस अधिकारी के बेटे को इस मामले में दोषी पाया गया है, जिसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है। फिलहाल आरोपी डेनियल नजीर पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola