हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'इस्लामी मुल्क में खड़ी हो और सिर पर दुप्पट्टा नहीं है' कहकर शख्स ने महिला यूट्यूबर को छुआ, लगा दी क्लास

Pakistan Youtuber Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला यूट्यूबर और एक लड़के की बीच इस्लाम की मान्यताओं को लेकर बहस हो गई। दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Pakistan Youtuber Viral Video : पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला यूट्यूबर लोगों के साथ बातचीत कर रही थी, इस दौरान एक शख्स ने इस्लाम का हवाला देते हुए सिर ढकने की सलाह दी और एक दुपट्टा उसके सिर पर डाल दिया। महिला यूट्यूबर इस पर भड़क गई और शख्स की क्लास लगा दी।

पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल 

पाकिस्तानी महिला यूट्यूबर पाकिस्तान के विषय पर लोगों से बातचीत कर रही थी, तभी एक शख्स ने उससे कहा कि हमारे अंदर कोई काम इस्लाम का नहीं है। इस पर महिला ने पूछा, ऐसा क्या गुनाह कर दिया हमने? शख्स ने कहा-आप मेरे सामने इस्लामिक मुल्क में खड़े हो और आपके सिर पर दुप्पटा नहीं है। इतना कहकर इस शख्स ने एक दुपट्टा महिला के सिर पर रख दिया।

इस पर महिला यूट्यूबर पहले हैरान रह गई और फिर कहा कि ओ भाई, तुम लोगों का इस्लाम दुपट्टे पर क्यों शुरू होता है और दुपट्टे पर क्यों खत्म हो जाता है? पकड़ो अपनी चादर मेरे पास मेरा दुपट्टा है। इस पर शख्स ने कहा कि है तो आपने सिर पर क्यों नहीं रखा?

विज्ञापन


महिला ने जवाब देते हुए कहा कि ये मेरा फैसला है, उससे आपको क्या लेनादेना? आपने बिना मेरी परमिशन के टच किया, आप गिरफ्तार हो सकते हैं, पता है? आपने मुझे टच किया, क्या इस्लाम यही सिखाता है? इस पर लड़के ने कहा कि मैं जेल जाने के लिए तैयार हूं।

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर, हवा में उड़ गईं लड़कियां; डरा देगा ये वीडियो

विज्ञापन

शख्स ने कहा कि मैं अपनी बहन समझकर आपको दुपट्टा दे रहा था। इस पर लड़की ने कहा कि पाकिस्तान में कितनी लड़कियां और महिलाएं दुप्पटा ओढ़कर चल रही हैं? शख्स ने कहा कि वो तो नहीं पता, मेरे घर की महिलाओं को देख लो। इस पर महिला ने कहा कि वो आपके घर का माहौल है, मैं अपने घर के माहौल से चल रही हूं। शख्स का कहना था कि इस्लाम में सिर ढककर चलने के लिए कहा गया है तो महिलाओं को सिर ढककर ही चलना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola