हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लंदन में कबाब चुराती पकड़ी गईं पाकिस्तानी लड़कियां! वायरल हो रहा वीडियो

Pakistani Women Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में बंद लड़कियां चिल्ला रही हैं और पुलिस को बुलाने की मांग कर रही हैं। बताया गया कि दोनों लड़कियों ने पास की दुकान से कबाब चुराया था।

विज्ञापन

Pakistani Women Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लड़कियों को एक दुकान में बंद कर दिया गया है। वह बाहर निकलने के लिए हंगामा कर रही हैं। बाहर खड़े कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं। बताया गया कि वीडियो लंदन का है और दिखाई दे रही लड़कियां पाकिस्तान की हैं।

कबाब चुराती पकड़ीं गईं लड़कियां

वायरल वीडियो के मुताबिक, दोनों लड़कियां एक दुकान से कबाब चुराकर भाग रही थीं, इसके बाद वह एक दूसरी दुकान में घुस गईं। हालांकि दुकान के मालिक को शक हो गया और उन्हें अपनी दुकान में ही बंद कर लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों को दुकान में चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में दोनों लड़कियां चिल्ला रही हैं और पुलिस बुलाने के लिए कह रही है। बताया गया कि दोनों कबाब चुराने के बाद दूसरी दुकान में घुस गईं लेकिन दूसरी दुकान के मालिक को पता चल जाता है कि वो चोरी कर के आई हैं। दुकानदार ने लड़की को अपनी दुकान में ही बंद कर दिया।

विज्ञापन


दुकान के बाहर खड़े लोगों ने लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अपर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ये पाकिस्तान के हैं तो चोरी करना इनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

यह भी पढ़ें : दूसरे शख्स के साथ कार में बैठी थी पत्नी, बेसबॉल बैट लेकर पहुंचा पति; करने लगा पिटाई

विज्ञापन

एक ने लिखा कि खूबसूरत लड़कियां कबाब क्यों चुरा रही हैं? इनको शोभा नहीं देता है। एक अन्य ने लिखा कि दुकानदार तो बड़ा चालाक निकला, दुकान में ही इनको बंद कर दिया। इससे ना तो वो भाग सकती हैं और ना ही चोरी का सामान वापस कर सकती हैं। एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान के लोग हर जगह अपनी भद्द पिटवाते रहते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola