दूसरे शख्स के साथ कार में बैठी थी पत्नी, बेसबॉल बैट लेकर पहुंचा पति; करने लगा पिटाई

Husband Wife Viral Video : पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है। पति पर पत्नी को बेसबॉल बैट से पिटाई करने का आरोप है, इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल है।

Panchkula Viral Video

Husband Wife Viral Video : हरियाणा के पंचकुला में पति-पति के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक पति अपनी पत्नी की बेसबॉल बैट से पिटाई करता दिखाई दिया। वहीं पत्नी चिल्ला-चिल्लाकर मदद मांगती दिखाई दे रही है। पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ कार में बैठी थी, तभी उसका पति पहुंच गया और बेसबॉल बैट से हमला कर दिया।

मामला पंचकुला के सेक्टर-26 स्थित पार्क के पास का बताया जा रहा है। जहां कार में एक महिला एक शख्स के साथ बैठी हुई थी। कार किनारे खड़ी हुई थी। तभी महिला का पति दूसरी कार से वहां पहुंचा और सीधे कार के शीशे को तोड़ दिया। इससे कार में बैठी पत्नी और दूसरा शख्स बुरी तरह डर गए।

बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और बैट से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। पत्नी मदद के चिल्लाने लगी और पुलिस को कॉल करने के लिए कहने लगी। हालांकि कुछ ही देर में पार्क में टहल रहे लोग वहां पहुंच गए और बीच बचाव किया। पिटाई कर रहे शख्स ने खुद को महिला का पति बताया और हंगामा करने लगा।

पति का आरोप है कि पत्नी उसे धोखा दे रही है। उसका पैसा लूट लिया और अब इस तरह अय्याशी कर रही है। हालांकि मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पत्नी ने इस मामले को लेकर सेक्टर-25 स्थित चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शिकायत मिली है और केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर ली जाएगी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अपशब्दों के अधिक इस्तेमाल की वजह से हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ