एक-दो नहीं बल्कि महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

Woman Gives Birth To Sextuplets : मामला पाकिस्तान के रावलपिंडी का है। प्रसव पीड़ा के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने छह बच्चों को जन्म दिया।

Sextuplets

Woman Gives Birth To Sextuplets : पाकिस्तान में एक महिला ने एक, दो, तीन नहीं बल्कि छह बच्चों को जन्म दिया है। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। मिली जाकारी के अनुसार, 27 साल की इस महिला ने शुक्रवार को छह बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टर्स ने बताया कि छह बच्चों को जन्म देने के बाद मां की हालत खराब हो गई थी।

विज्ञापन

4 लड़के और दो लड़कियों को महिला ने दिया जन्म

विज्ञापन

मामला पाकिस्तान के रावलपंडी का है। मोहम्मद वहीद की पत्नी जीनत वहीद को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल ले जाया गया था। जीनत ने एक घंटे के अंदर एक के बाद एक छह बच्चों को जन्म दिया। पैदा हुए छह बच्चों में से चार लड़के हैं और दो लड़कियां हैं।

डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चों का वजन 900 ग्राम से कम था। यह महिला का पहला प्रसव था। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि बच्चों और उनकी मां की हालत फिलहाल ठीक है और सभी को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। बच्चों को जन्म देने के बाद जीनत को कई तरह की दिक्कतें हो गईं हैं, जो जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन


वहीं छह बच्चों को जन्म देना एक अनोखी घटना होती है। अस्पताल के लोग बेहद खुश हैं क्योंकि सभी बच्चों और मां को बचा लिया गया है। अमूमन इस तरह की घटना में बच्चों की जान पर खतरा रहता है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह इस बात से खुश हैं कि उनके घर एक साथ बेटे और बेटियां पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले ब्राजील में एक महिला ने 10 मिनट के भीतर 6 बच्चों को जन्म दिया था। साल 2022 में पाकिस्तान के ही कराची शहर में एक महिला ने 6 बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि इसमें से एक की मौत हो गई थी, बाकी पांच बच्चे स्वस्थ थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ