Pakistan Politician Viral Video : भारत और पाकिस्तान की तुलना अक्सर होती रहती है। एक तरफ जहां भारत की उपलब्धियों पर बात होती है तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की खस्ता हालत की चर्चा होती है। पाकिस्तान में बिगड़ते हालात को लेकर कई बार वहां के स्थानीय नेता ही बयान दे चुके हैं। अब एक पाकिस्तानी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है जो सदन में खड़े होकर पाकिस्तान की हालत के बारे में बता रहा है और भारत की तुलना भी कर रहा है।
सैयद मुस्तफा कमाल नाम के इस नेता ने पाकिस्तान की संसद में कहा कि भारत ने अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा दी कि वह दुनिया की टॉप कंपनियों में CEO बन रहे हैं, दुनिया की 25 कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं और उनके लोगों की दुनिया भर में मांग हो रही है। पाकिस्तान में बच्चे गटर में गिरकर मर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत इसलिए फलफूल रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने लोगों को वही सिखाया जो आवश्यक था।
पाकिस्तान से भारत की तुलना करते हुए सैयद मुस्तफा ने कहा कि हमारा आईटी निर्यात ‘7 अरब डॉलर’ है, जबकि भारत का आईटी निर्यात ‘270 अरब डॉलर’ है। हमारे यहां दो करोड़ से अधिक बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। शिक्षा पर काम करने की जगह देश के नेताओं को नींद कैसे आ जाती है?
पाकिस्तानी सांसद का संसद में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पाकिस्तानी सांसद के बयान पर कहा कि पाकिस्तान को अपनी तुलना बांग्लादेश या अफगानिस्तान से करनी चाहिए । भारत से तुलना करने का कोई तुक ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि पाकिस्तान को बर्बाद करने में सिर्फ एक ही वजह समझ आती है वो है मजहब! लोगों ने मजहब को इस कदर हावी कर लिया है कि उसके आगे कुछ दिखता ही नहीं है।
यह भी पढ़ें : ‘कंगाल’ नहीं पाकिस्तान…Dubai Unlocked क्या? जिसने अंबानी-अडाणी, मुशर्रफ-जरदारी की प्रॉपर्टी का सच बताया
एक ने लिखा कि पाकिस्तान की जो हालत है, उसे देखकर लगता है कि 2029 तक न सिर्फ पीओके बल्कि पूरा पाकिस्तान भारत के आगे सरेंडर हो जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि सच देखा जाए तो पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया गया। वहां के नेताओं में इस देश के लोगों को बरगलाया, झूठ बोला और उन्हें सिर्फ भारत के खिलाफ भड़काया। इसी का नतीजा है कि भारत और पाकिस्तान नजदीक होते हुए भी दूर हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines