'कंगाल' नहीं पाकिस्तान...Dubai Unlocked क्या? जिसने अंबानी-अडाणी, मुशर्रफ-जरदारी की प्रॉपर्टी का सच बताया

Dubai Unlocked Indians Property Report: दुबई में भारतीयों और पाकिस्तानियों के नाम कितनी प्रॉपर्टी है? इसे लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें हुए खुलासों ने पूरी दुनिया को चौंका दिया। आइए इस रिपोर्ट के बारे में और इसमें हुए खुलासों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Dubai Unlocked Indians Property in Dubai Saudi Arab

दुबई में विदेशियों की करीब 160 अरब डॉलर की प्रॉपर्टी है।

Dubai Unlocked Revealed Indians Property in Dubai: पाकिस्तान कंगाल नहीं है, बल्कि उसके पास दुबई में 91 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। भारतीय भी इस सूची में शामिल हैं और पहले नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर ब्रिटेन और चौथे पर सऊद अरब है। ‘दुबई अनलॉक्ड’ नामक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा हुआ है कि दुबई में 29700 भारतीयों की 35 हजार प्रॉपर्टी हैं, जिनकी कीमत 1.42 लाख करोड़ है। पाकिस्तान के 17000 नागरिक 23000 प्रॉपर्टी के मालिक हैं, जिनकी कीमत 91 हजार करोड़ रुपये है। खुलासा चौंकाने वाला है और इससे ज्यादा चौंकाने वाले वे नाम हैं, जिनकी यह प्रॉपर्टी है। अब जानिए यह ‘दुबई अनलॉक्ड’ क्या है, जिसने इतना बड़ा खुलासा हुआ?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

70 से ज्यादा पत्रकारों की खोज का नतीजा रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘दुबई अनलॉक्ड’ दुनियाभर के 70 से ज्यादा पत्रकारों की खोज का नतीजा है। सर्वे सेंटर फॉर एडवांस्ड डिफेंस स्टडीज (C4ADS) नामक गैर-सरकारी संगठन ने कराया। इस ऑर्गेनाइजेशन C4ADS का हेड ऑफिस वाशिंगटन डीसी में है। सर्वे करने का जिम्मा नॉर्वे की फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट ई24 और ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) को दिया गया। 58 देशों के 74 मीडिया हाउस के 70 से ज्यादा पत्रकारों ने सर्वे में हिस्सा लिया और यह डाटा खंगाला। 2020-22 तक दुबई में किस-किस विदेशी ने कितनी और कितने की प्रॉपर्टी खरीदी, इसका डाटा कलेक्ट करके जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसे ‘दुबई अनलॉक्ड’ नाम दिया गया। इस रिपोर्ट को पाकिस्तान के न्यूजपेपर ‘डॉन’ ने जारी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

किन भारतीयों और पाकिस्तानियों की प्रॉपर्टी दुबई में?

रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की प्रॉपर्टी है। करीब 2 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी दुबई में उनके नाम है। इनके अलावा लुलु ग्रुप के चेयमैन MA यूसुफ अली, अरबपति गौतम अडाणी, शाहरुख खान, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने भी दुबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी हुई है। कंगाल देश होने का रोना रोने वाले पाकिस्तान की बात करें तो राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पूर्व सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ, नवाज शरीफ, बिलावल भुट्टो, आसिफा भुट्टो जरदारी, हुस्सैन नवाज शरीफ, मोहसिन नकवी, अल्ताफ खानानी समेत पाकिस्तानी के कई सांसदों और विधायकों के नाम दुबई में प्रॉपर्टी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ