---विज्ञापन---

दिमाग से भी बड़ी होती हैं आंखें, 3.5 किलोमीटर तक देखने की क्षमता; कौन है ये पक्षी?

Bird Largest Eyes in the World : दुनिया का वह पक्षी जिसकी आंखें सबसे बड़ी होती हैं और वह तीन किमी से अधिक तक आसानी से देख सकता है, क्या आप इसका नाम जानते हैं?

---विज्ञापन---

Bird Largest Eyes in the World : कुछ जानवर अपनी शारीरिक बनावट और कुदरती देन की वजह से बेहद दुर्लभ होते हैं। अगर आप से पूछा जाए कि क्या आप ऐसे जानवर के बारे में जानते हैं, जिसकी आंखें उसके दिमाग से अधिक बड़ी होती हैं? या कोई ऐसे जानवर को नाम बताओ तो लगभग साढ़े तीन किमी आसानी से देख सकता है, क्या जानते हैं इसका जवाब?

कुछ जानवरों या पक्षियों की आंखें बड़ी होती हैं लेकिन एक पक्षी ऐसा है, जो अपनी आंखें सामान्य नहीं है क्योंकि उसकी आंखें, उसके दिमाग से भी बड़ी होती हैं। इस जानवर को हम शुतुरमुर्ग के तौर पर जानते हैं। शुतुरमुर्ग के पास किसी भी पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़ी आंखें होती हैं, जो उसके मस्तिष्क के आकार से भी बड़ी होती हैं।

---विज्ञापन---

इंसानों से पांच  गुणा बड़ी होती हैं आंखें

शुतुरमुर्ग की आंख का व्यास लगभग 2 इंच (5 सेंटीमीटर) होता है। उनकी आंखें बिलियर्ड बॉल के आकार की होती हैं, जिनकी चौड़ाई पांच सेंटीमीटर होती है, जो मानव आंख से पांच गुना बड़ी होती है। वहीं शुतुरमुर्ग का दिमाग लगभग अखरोट के आकार का होता है। शुतुरमुर्ग के दिमाग का वजन करीब 26.34 ग्राम होता है। इसकी औसत लंबाई 59.26 मिमी और चौड़ाई 42.30 मिमी होती है।

शुतुरमुर्ग का एक वीडियो


शुतुरमुर्ग में अपनी बड़ी, भूरी आंख और मोटी पलकों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उनकी आंखें 3.5 किलोमीटर ( करीब 2.2 मील) तक देखने में सक्षम होती है, इससे शुतुरमुर्ग काफी दूरी तक आसानी से देख पाते हैं। लंबी गर्दन, दूर तक देखने की शक्ति के कारण ही शुतुरमुर्ग अपने शिकार या शिकारियों को दूर से ही पहचान लेते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : छत तोड़कर दुकान में घुसा चोर, ‘खजाना’ देख करने लगा डांस और फिर…

शुतुरमुर्ग की आंखें जितनी तेज होती हैं, उनकी गलती भी अविश्वसनीय होती है, जिससे वह खुद का बचाव करने में कामयाब होती हैं। गौरतलब है कि शुतुरमुर्ग पृथ्वी पर सबसे बड़े पक्षी हैं। केवल दो पंजों के साथ, वे सबसे तेज दौड़ने वाले पक्षी का खिताब रखते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शुतुरमुर्ग 97 किमी/घंटा तक की गति से दौड़ने में सक्षम होते हैं।

First published on: Dec 26, 2024 03:02 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola