छत तोड़कर दुकान में घुसा चोर, 'खजाना' देख करने लगा डांस और फिर...
Viral Video : एक चोर दुकान में चोरी करने के लिए घुसा और जैसे ही उसने ‘खजाना’ देखा वह नाचने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Viral Video : चोरी करने के लिए दुकान में घुसे चोर का दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक चोरी छत तोड़कर दुकान में घुसने में कामयाब तो हो गया लेकिन इसके बाद उसने जो किया, उसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो रहा है। चोर के हाथ जब खजाना लगा तो उसकी खुशी की सीमा नहीं रही।
मामला संभल का है। यहां एक दुकान में मौका पाकर चोर छत तोड़कर घुस गए। चोर जब दुकान में दाखिल हुए तो पाया कि उनके सामने कीमती सामान है और अच्छी रकम चुराने में कामयाब होने वाले हैं तो एक चोर चोरी करने से पहले ही डांस करने लगा। दुकान में लगे सीसीटीवी में उसकी कारतूत कैद हो गई।
हालांकि चोर ने नकाब पहना हुआ था, ऐसे में उसका चेहरा नहीं दिखा लेकिन पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि जब चोर दुकान में घुसे तो सामने काजू बादाम देखकर खुशी में डांस करने लगे। पूरा मामला संभल के बहजोई स्टेशन रोड का बताया जा रहा है।
संभल#uppolice#Sambhalpolice
छत का दरवाजा तोड़कर किराना दुकान में घुसे चोर,
डांस करने वाला नकाबपोश चोर की करतूत,दुकान में चोरी को घुसे चोर ने दुकान में किया जमकर डांस,
काजू बादाम देख खुशी में चोर ने किया डांस,
cctv में कैद हुई चोर की करतूत,
बहजोई स्टेशन रोड का मामला। pic.twitter.com/x4ZMpB4MPQ
— NEWS HOUR.UP (@RampalS66815903) December 23, 2024
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चोर चोरी करने के बाद खुशी से नाच रहा है लेकिन जिसके घर में चोरी हुई है, उससे पूछो कि उस पर क्या बीत रही होगी। एक अन्य ने लिखा कि चोरी की घटना पर सभी मजे ले रहे हैं लेकिन जिसके घर में चोरी हुई है, उसके बारे में कोई नहीं सोच रहा है।
एक अन्य ने लिखा कि संभल पुलिस तो बड़े-बड़े मामलों में उलझी हुई है। ऐसे मामले उसके सामने बेकार हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि चोर, अपनी सफलता पर खुश है लेकिन दुकानदार अपनी इस कमी पर हमेशा पछतावा करेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: