हाल ही में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के कैंसर रिकवरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया। इसने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें टाटा मेमोरियल के ऑन्कोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। जी हां, टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर ने 260 से ज्यादा ऑन्कोलॉजिस्ट के साथ मिलकर नवजोत सिंह सिद्धू के इस दावे का खंडन किया। सिद्धू ने कहा कि स्ट्रिक्ट डाइट ने उनकी पत्नी को स्टेज 4 ब्रेस्ट कैंसर से उबरने में मदद की। आइये इसके बारे में जानते हैं।
सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
सिद्धू ने बीते गुरुवार को अमृतसर में अपने घर के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और बताया कि उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैंसर मुक्त हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्ट्रिक्ट डाइट ने उनकी पत्नी को कैंसर से उबरने में मदद की। उन्होंने कहा कि चीनी और कार्बोहाइड्रेट की कमी कैंसर कोशिकाओं को मार सकती है। इसके साथ ही उन्होंने उपवास के महत्व पर जोर दिया। हालांकि इसके लिए सिद्धू के पास कोई प्रमाण नहीं था।
इसके बारे में डिटेल देते हुए सिद्धू ने बताया कि कैंसर से जूझ रही उनकी पत्नी नवजोत कौर ने नींबू पानी, कच्ची हल्दी और एपल साइडर विनेगर का सेवन किया। आधे घंटे के बाद, उन्होंने 10-12 नीम के पत्ते और तुलसी का सेवन किया। इसके अलावा कद्दू, अनार, गाजर, आंवला, चुकंदर और अखरोट से बने जूस भी उनके आहार का हिस्सा थे। आगे उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने केवल PH लेवल 7 वाला पानी पीया।
262 ऑन्कोलॉजिस्ट ने किया दावों का खंडन
टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के 262 ऑन्कोलॉजिस्ट ने सिद्धू के बयान के बाद लोगों से इलाज में देरी न करने और सही उपचार को चुनने की सलाह दी। डॉक्टरों के पत्र को अस्पताल के थोरेसिक सर्जन और डायरेक्टर सीएस प्रमेश ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। यहां हम वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इस पोस्ट पर 409900 व्यूज हैं।
इस लेटर में ऑन्कोलॉजिस्ट ने कहा कि इस दावे का समर्थन करने के लिए कि कच्ची हल्दी या नीम के पत्तों का सेवन करने से कैंसर ठीक हो सकता है, कोई सबूत नहीं है । उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि एक पूर्व क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के स्तन कैंसर के इलाज के बारे में बता रहे हैं। वीडियो के कुछ हिस्सों में यह संकेत मिलता है कि ‘डेयरी प्रोडक्ट और चीनी न खाकर कैंसर को भूखा रखना’, हल्दी (टरमरिक) और नीम का सेवन करने से उनके ‘इंक्यूरेबल’ कैंसर को ठीक करने में मदद मिली। इन बयानों का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं है।
यह भी पढ़ें – Worst Food Combination: भिंडी के साथ कभी न खाएं ये दो फूड्स, पेट में बन सकता है जहर
संबंधित खबरें
इक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
1 day agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
1 day agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
1 day agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
2 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
4 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
6 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
7 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
8 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines