Worst Food Combination: भिंडी के साथ कभी न खाएं ये दो फूड्स, पेट में बन सकता है जहर

Worst Food Combination: भिंडी ऐसी सब्जी है, जिसे अधिकतर लोगों को खाना पसंद करते है। इस सब्जी में कई प्रकार के न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं। ये कैल्शियम, प्रोटीन और मिनरल्स का सोर्स होते हैं। हालांकि, यह सब्जी सेहत के लिए तो अच्छी होती है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

never mix lady finger with these vegetables

Photo Credit- Meta AI

Worst Food Combination: भिंडी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। भिंडी खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। भिंडी हमारी आंतों को साफ रखने में भी सहायता प्रदान करती है। साथ ही, इसमें मौजूद म्यूसीलेज, जो कि इस सब्जी का चिपचिपा पदार्थ होता है, वह पेट को आराम देता है और गैस्ट्रिक की समस्या को दूर करता है। भारतीय घरों में तो भिंडी रोज खाई जाती है। यह आंखों के लिए भी बेनिफिशियल सब्जी होती है। हालांकि, भिंडी कितनी भी फायदेमंद क्यों न हो, अगर हम इस वेजिटेबल को इन 2 सब्जियों के साथ या उसके बाद खाते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 2 सब्जियों के साथ कभी न खाएं भिंडी

1. करेला

करेले का टेस्ट कड़वा और भिंडी का स्वाद हल्का चिपचिपा होता है। अगर आप इन्हें साथ मिलाकर खाते हैं या मिक्स करके कोई व्यंजन बनाते हैं, तो इससे पाचन खराब हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार भी, करेले की तासीर काफी गर्म होती है, वहीं भिंडी को ठंडी तासीर का माना जाता है। यह संयोजन पेट का पीएच बिगाड़ता है।

विज्ञापन

2. मूली

भिंडी और मूली दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन आयुर्वेद और कुछ पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन्हें एक साथ खाने से सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। इसका भी कारण यही है कि इन दोनों का पीएच लेवल एक-दूसरे के विपरीत माना जाता है, जिससे पाचन, ब्लोटिंग से लेकर स्किन एलर्जी भी हो सकती है।

विज्ञापन

इसके अलावा, कुछ अन्य चीजों को भी भिंडी के साथ खाना हानिकारक माना जाता है, जैसे मछली, दही और टमाटर।

never bhindi with these two vegetables

विज्ञापन

किसके साथ खा सकते हैं भिंडी?

  • भिंडी को आप दाल के साथ खा सकते हैं। यह काफी पौष्टिक कॉम्बिनेशन भी होता है।
  • कढ़ी के साथ भिंडी या भिंडी वाली कढ़ी स्वाद और सेहत, दोनों के लिए फायदेमंद है।
  • भिंडी को आलू या प्याज के साथ मिलाकर साधी सब्जी की तरह खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ