आबू धाबी: इस बात में कोई दो राय नहीं कि घर में आमदन बढ़ती है ताे खर्चे भी बढ़ जाते हैं, लेकिन इन दिनों चर्चा में चल रही एक महिला की लग्जरी लाइफ के बारे में जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। गजब की बात है कि इस महिला को इसके पति ने साढ़े 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम दी थी, लेकिन इसके नवाबी ठाठ तो देखिए कि इसने इतनी माया को सिर्फ एक हफ्ते में ही ठिकाने लगा दिया। इतना ही नहीं, इसमें से 6 लाख रुपए की तो उसने सिर्फ चॉकलेट ही खाई हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कैसी औरत है ये तो इसके बारे में सबकुछ जानने के लिए पढ़ें News 24 हिंदी का ये आर्टिकल…
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह खुद को दुबई की असली गृहिणी कहने वाली लिंडा एंड्रेड का है। असल में लिंडा अक्सर टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर करती रहती हैं। जॉर्डन में जन्मी लिंडा ने महज 19 साल की उम्र में मशहूर क्रिप्टो बिजनेसमैन रिकी एंड्रेड से शादी कर ली थी। रिकी एंड्रेड की संपत्ति इस समय अरबों में है, इसलिए लिंडा एक आलीशान जिंदगी जी रही हैं। महलों में रहता है. महंगी गाड़ियों में घूमता है. वह जो चाहती है वह खरीदती है और जहां चाहे यात्रा करती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: देश के खिलाफ दोहरी साजिश; पंजाब के खालिस्तानी कह रहे कनाडा को थैंक्स-उधर लगे राजनयिकों की हत्या के पोस्टर
<
>
लिंडा एंड्राडे ने कहा कि पिछले हफ्ते उनके पति ने 11.66 करोड़ रुपए दिए थे। इसमें से 10 करोड़ रुपए उन्होंने एक हफ्ते में खर्च कर दिए। 3 करोड़ रुपए के डिजाइनर आइटम खरीदे। इसमें से वह छह लाख रुपए की चॉकलेट खा गई। लिंडा ने दावा किया कि उनके अमीर पति ने उन्हें 2 करोड़ रुपए और दिए, जिन्हें उन्होंने खाने और कॉकटेल पर खर्च कर दिया। उनकी बातें सुनकर लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने पूछा- क्या आपने सच में ऐसा किया? हम आश्चर्यचकित हैं।
यह भी पढ़ें: जासूस बनना था, अर्थशास्त्री बन गईं…Nobel Prize जीतने वाली हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर क्लाउडिया की कहानी
हालांकि, कुछ दिन पहले लिंडा एंड्रेड ने यह कहकर हलचल मचा दी थी कि वह एक अरबपति की पत्नी होने के बावजूद नाखुश हैं। उसे लगता है कि एक अमीर आदमी से शादी करके उसने बहुत कुछ खोया है। उन्होंने 5 ऐसी बातें बताईं जो अमीर परिवार की महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होती हैं। लिंडा ने कहा था कि वह शो लाइफ से तंग आ चुकी हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
9 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
17 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
19 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines