मौत को छूकर टक से वापस आए चाचा जी, वंदे भारत ट्रेन को ऐसे दिया चकमा, देखिए Video

Old man passes speeding Vande train: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें चाचा जी वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक पार करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वहां पर तेज रफ्तार से ट्रेन आ जाती है। हालांकि, वह हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाते हैं।

मौत को छूकर टक से वापस आए चाचा जी, वंदे भारत ट्रेन को ऐसे दिया चकमा, देखिए Video
विज्ञापन

Old man passes speeding Vande train: इंटरनेट पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं। यहां पर फनी, डांस और स्टंट से जुड़े कई वीडियो देखने मिलते हैं। इस तरह की वीडियो को यूजर्स बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इसी बीच एक वीडियो और सामने आया है। जिसे देखकर आपको सलमान खान की Kick फिल्म का डायलॉग याद आ जाएगा। जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं कि मैं मौत को छूकर टक से वापस आ सकता हूं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में एक अधेड़ उम्र के चाची जी वंदे भारत ट्रेन के ट्रैक को पार करते नजर आते हैं, इसी दौरान ट्रेन आ जाती है। देखने में यह किसी फिल्म के सीन कम नहीं लगता है। हालांकि, चाचा जी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाते हैं।

यूजर्स ने चाजी जी को दी सलाह

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र के चाचा जी तेज रफ्तार से दौड़कर आ रही वंदे भारत ट्रेन के सामने ने निकल जाते हैं। हालांकि, उनकी इस हरकत के लिए वहां पर मौजूद शख्स ऐसा करने के लिए डांटता है। बता दें कि चाची जी के साथ हादसा होने में बस बाल बराबर फासला था। अगर जरा सी भी टाइमिंग ऊपर नीचे हो जाती तो वह बड़े हादसे का शिकार हो सकते थे। बहरहाल, उनकी किस्मत अच्छी थी इसलिए वह बच गए।

Advertisment

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

news 24 whatsapp channel

https://www.instagram.com/p/Czjlnyfy4nb/

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इस वीडियो को करीब एक हफ्ते पहले abdul_samad.k नाम पेज से अपलोड किया गया था। लेकिन इसमें जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कहां का है। इसके साथ ही कई लोगों ने वीडियो देख कमेंट कर कहा कि भारत में ऐसे लापरवाह लोगों की कमी नहीं जो इस तरह की हरकत करते हैं और मौत का शिकार हो जाते हैं। इसके साथ दूसरे शख्स ने सलाह देते हुए लिखा कि चाचा जी आपको इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। अगर पैर लड़खड़ा जाता तो मौत भी हो सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ