मेट्रो में महिला को देख हस्तमैथुन करने लगा शख्स, दिल्ली के बाद बंगलुरु में सामने आई घटना

Obscene Acts In Metro : मेट्रो की तरफ से महिला यात्री के सामने गंदी हरकत करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। महिला ने इसकी शिकायत की थी। मेट्रो प्रशासन की तरफ से जांच की और इसके बाद कड़ी कार्रवाई की गई है।

Delhi Metro
विज्ञापन

Obscene Acts In Metro : मेट्रो में अश्लील हरकत के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कर्णाटक के कर्नाटक के बेंगलुरू से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो की तरफ से महिला यात्री के सामने हस्त मैथुन करने वाले सुरक्षाकर्मी के खिलाफ एक्शन लिया है। मामला 17 मार्च को जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन का है।

मेट्रो में शख्स करने लगा गंदी हरकत

बेंगलुरु के जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि सुरक्षाकर्मी एक सिक्योरिटी गार्ड उसके सामने गंदी हरकत कर रहा था। मेट्रो प्रशासन ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया और सीसीटीवी समेत अन्य तथ्यों की जांच की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Advertisment

सीसीटीवी वीडियो की हुई जांच

महिला ने पुलिस को बताया था कि जलाहल्ली मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी गार्ड अपना प्राइवेट पार्ट को दिखाते हुए गंदी हरकत कर रहा था। महिला ने मेल कर इसकी जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। महिला की शिकायत की जांच की गई और आरोपी को हटा दिया गया। इसके साथ ही पुलिसिया कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

नम्मा मेट्रो की तरफ से कहा गया है कि मेट्रो में महिला की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, घटना दोपहर में ही हुई थी। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में इस तरह की घटना हो चुकी है।

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में एक शख्स यात्रा के दौरान हस्तमैथुन करते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद DMRC की तरफ से कार्रवाई की गई थी। अब बेंगलुरु से सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ