नई दिल्ली: मखाना एक ड्राय फ्रूट है जोकि रिच प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। मखाने को लोग आमतौर पर फ्राई करके या किसी स्वीट डिश में डालकर खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मखाने की मदद से डोसा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मखाना डोसा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस करता है जिससे आपको वजन घटाने में भी आसानी होती है। इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप नाश्ते से लेकर नेन कोर्स में आसानी से बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मखाना डोसा बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – वेट लॉस के दौरान झटपट बनाकर पीएं लो कोलेस्ट्रॉल लौकी सूप, जानें रेसिपी
मखाना डोसा बनाने की सामग्री-
-2 कटोरी मखाना
-2-3 आलू उबले
-1/2 कटोरी देसी घी
-1 टी स्पून जीरा
-3-4 हरी मिर्च
-2 टेबलस्पून हरा धनिया कटा
-1/4 टी स्पून काली मिर्च
-जरुरत के अनुसार तेल
-स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – फिश लवर फैमिली डिनर में बनाएं डिलीशियस कश्मीरी फिश करी, जानें रेसिपी
मखाना डोसा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मखाने को पानी में भिगोकर करीब 15-20 मिनट तक रख दें।
फिर आप मखानों से पानी से निकालकर मिक्सर जार में डाल दें।
इसके साथ ही आप इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर घोल तैयार करके एक बर्तन में निकाल लें।
इसके बाद आप इसमें आधा चम्मच घी डालें और करीब 1 मिनट तक अच्छे से फेंट लें।
फिर आप इस तैयार घोल को कम से कम 10 मिनट तक ढककर रख दें।
इसके बाद आप उबले आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी/तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर चटकाएं।
फिर आप इसमें आलू डालकर थोड़ी देर तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें हरी धनिया पत्ती डालकर मिला दें।
फिर आप एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें।
इसके बाद आप मखाने के बैटर को फेंटकर गर्म तवे पर डालें और एक कटोरी की मदद से फैला लें।
फिर आप इसको सुनहरा भूरा होने तक पकाएं और एक प्लेट में निकाल लें।
अब आपकी टेस्टी और हेल्दी मखाना डोसा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप गर्मागर्म मखाना डोसा को फ्राइड आलू के साथ सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करेंc
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
6 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines