बाइक सवार पर टूट पड़ा आवारा सांड, मौत के मुंह से बाहर निकला शख्स; वीडियो वायरल

Bull Attack Biker Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार, सांड से टकराता दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर कर लोग सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

Bull Attack

Bull Attack Biker Viral Video : आवारा सांड कई प्रदेशों में आतंक का पर्याय बन चुके हैं। कभी राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं तो कभी आपस में लड़ते-लड़ते दूसरों की जान ले लेते हैं। अब एक ऐसा ही डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेकाबू सांड एक बाइक सवार से टकरा गया। ना सिर्फ टकराया बल्कि सांड ने बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया।

वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो को शेयर कर लोग दूसरों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूटी सवार भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र से निकल रहा है। अचानक उसकी तरफ एक सांड आया और उसे अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार लड़का जमीन पर गिर पड़ा और कुचलते हुए सांड आगे बढ़ गया।

CCTV में कैद हुई घटना 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो सांडों के बीच लड़ाई चल रही थी। जब एक सांड भागने लगा तो उसके सामने स्कूटी सवार शख्स पहुंच गया। सांड ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि स्कूटी सवार शख्स दूर जाकर गिरा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जो सीसीटीवी में कैद हो गया।

वीडियो पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और इस तरह के आवारा पशुओं से सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सांड को देखते ही दूर होने में भलाई है। एक ने लिखा कि सांड की समस्या का हल बहुत जरूरी है लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। एक ने लिखा कि चलती फिरती मौत बोलो या कुछ और..लेकिन इसके जिम्मेदार भी हम ही हैं। हम लोगों ने इनकी जगह छीन ली है,अब ये कहां जाएंगे।

एक अन्य ने लिखा कि भयावह स्थिति है लेकिन जिम्मेदारी पहले हमारी और हमारे किसान भाइयों की है। क्यों इनको सड़क पर मरने या मारने के लिए छोड़ा जाता है? योगी जी ने केवल इनको काटने से मना किया है। एक ने लिखा कि सरकार को इनके लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए, ऐसे तो काम नहीं चल पाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ