Nupur Sharma Video Viral : पूर्व भाजपा नेता नुपूर शर्मा एक फिर विवादों में हैं। अब उन्होंने एक सम्मलेन को संबोधित करते हुए बहराइच हिंसा को लेकर बयान दिया, जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी है। नुपूर शर्मा ने हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की मौत पर गलत दावा किया लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ और लोग उन पर सवाल उठाने लगे, नुपूर शर्मा ने माफी मांग ली।
नुपूर शर्मा ने बुलंदशहर में ब्राह्मण समाज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नुपूर शर्मा मंच से कह रही हैं, ‘बहराइच में रामगोपाल को क्रूरता से मारा गया। उसे 35 गोलियां मारी गई, आंखें निकाल लीं, पेट फाड़ दिया और नाखून तक उखाड़ दिए गए।’ नुपूर शर्मा का यह वीडियो वायरल हुआ तो विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।’
राम गोपाल मिश्र को लेकर नुपूर शर्मा ने कहा कि ”बहराइच में जिस तरह से गोपाल मिश्रा जी की हत्या की गई, मुझे बहुत कष्ट हुआ। शायद आपसे गहराई से मैं इसे समझ सकती हूं, क्योंकि मैं ढाई साल से इससे जूझ रही हूं।” नुपूर शर्मा का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इसके बाद नुपूर शर्मा ने कहा कि दिवंगत राम गोपाल मिश्रा जी के बारे में जो मैंने मीडिया में सुना था वह मैंने दोहराया। मुझे पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के स्पष्टीकरण के बारे में नहीं पता था। मैं अपने शब्द वापस लेती हूं और क्षमा मांगती हूं।
यह भी पढ़ें : बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
वहीं मीडिया से बात करते हुए नुपूर शर्मा ने यह भी कहा है कि निर्मम हत्या की गई थी। यूपी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। हिन्दुओं की जिंदगी मैटर करती है। जो कानून के खिलाफ हैं, उसे हाथ में ना लिया जाये। इस तरह की हत्याओं को लेकर भाजपा सरकारें कड़ा रुख अपना रही हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
16 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines