अब सीधे WhatsApp से Facebook पर भी कर सकेंगे स्टोरी शेयर, यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर

WhatsApp multi selection feature, WhatsApp message feature, WhatsApp feature, WhatsApp
विज्ञापन

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp लगातार नए अपडेट्स और फीचर्स जारी कर रहा है। इसी क्रम में अब एक नया दमदार फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस फीचर के जरिए वॉट्सऐप और फेसबुक को एक साथ जोड़ा जा रहा है। अर्थात् अब आप सीधे वॉट्सऐप के जरिए ही फेसबुक पर भी शेयर कर पाएंगे।

कंपनी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि वर्तमान में इंस्टाग्राम पर यूजर्स अपनी पोस्ट को सीधे ही फेसबुक पर शेयर कर पाते हैं। इसी सुविधा को जल्दी वॉट्सऐप स्टेटस पर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब वॉट्सऐप स्टेटस को भी फेसबुक पर शेयर किया जा सकेगा। हालांकि इसके लिए यूजर्स को उनके फेसबुक पर सेटिंग इनेबल करना होगा।

विज्ञापन

WhatsApp पर दिखेगा फेसबुक बटन भी

नए फीचर के तहत वॉट्सऐप की ओर से स्टेटस सेक्शन में एक नया बटन जोड़ा जा रहा है। जो My Status के साथ Share आइकन के साथ दिखेगा। यूजर इस बटन पर क्लिक करके फेसबुक पर शेयर कर सकेंगे। यदि वे चाहें तो अपने वॉट्सऐप स्टेट्स को फेसबुक स्टोरी पर भी शेयर कर सकेंगे। यूजर्स यह भी तय कर सकेंगे कि उनके स्टेटस कौन देख पाएगा और कौन नहीं।

जल्दी सभी के लिए किया जाएगा रोल आउट

इस फीचर को ‘ऑटोमैटिकली शेयर स्टेटस ऑन फेसबुक’ का नाम दिया गया है। इसे अगले कुछ सप्ताह में ग्लोबल यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ