China General Train Video Viral : भारतीय ट्रेनों में भीड़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। AC कोच में भी लोग खड़े होकर यात्रा करते दिखाई दिए हैं। जनरल कोच की हालत तो खराब रहती ही है। भारतीय ट्रेन को लेकर कई बार सवाल खड़ा किया जाता है लेकिन अगर आप चीन की ट्रेन की हालत देख लेंगे तो कहेंगे कि काश इस ट्रेन की तरह हमारी ट्रेन भी हो जाए। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
एक भारतीय यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फेमस भारतीय यूट्यूबर चीन की ट्रेन में सफर कर रहा है और वहां की स्थिति को दिखा रहा है। इसके बाद चीन की ट्रेनों की तुलना भारतीय ट्रेनों से की जा रही है। चीन की ट्रेनों की हालत देखकर यूट्यूबर हैरान था, वहां का जनरल कोच हमारे यहां के स्लीपर कोच से भी बेहतर हालत में थी।
चीन की ट्रेन की ऐसी हालत!
यूट्यूबर ने कहा कि चीन में हूं लेकिन भारत में अक्सर इस तरह की स्थिति दिखाई देती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई यात्री वाशरूम की फर्श पर बैठे हैं तो कुछ दरवाजे के पास बैठे हैं। कुछ सिगरेट पी रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ तो बाल्टी और अपनी कुर्सी लेकर बैठे हुए हैं। एक शख्स बैठने वाली सीट के नीचे लेटा हुआ दिखाई दिया। ट्रेन की स्थिति को दिखाते हुए यूट्यूबर ने भारतीय जनरल ट्रेन और चीन की जनरल ट्रेन के बीच के दो अंतर को बताया।
यूट्यूबर ने कहा कि भारतीय ट्रेन की जनरल कोच में AC में नहीं होता है, यहां AC कोच होते हैं। वहीं भारतीय ट्रेनों में लोग दरवाजे पर बैठकर यात्रा करते दिखाई देते हैं लेकिन चीन की जनरल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे होते हैं, जो ट्रेन के चलते ही अपने आप बंद हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि अपनी ही ट्रेन बढ़िया है भाई!
यह भी पढ़ें : 7 जन्म का प्यार 7 मिनट में खत्म! शादी से पहले युवती को कचहरी छोड़ भागा, बोली-वो आएंगे
सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स
एक सोशल मडिया यूजर ने लिखा कि इस ट्रेन की हालत फिर भी हमारे देश की ट्रेन से अच्छी है। कम से कम कोई गुटखा थूका हुआ नहीं दिखाई दे रहा है, कूड़ा बिखरा हुआ नहीं है। बस भीड़ अधिक है। एक अन्य ने लिखा कि ये वहां के सबसे खराब या पुरानी ट्रेनों में से एक होगी लेकिन हमारे यहां इससे बदतर स्थिति लगभग हर ट्रेन की है। एक अन्य ने लिखा कि भाई कैसा भी हो, हमारे देश की ट्रेन अच्छी है। कम से कम लोग वीडियो बनाए जाने पर सिगरेट पीना तो बंद कर देते हैं।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines