Noida Police Statement on Girls Viral Video : नोएडा के कुछ युवक और युवतियों ने मिलकर ऐसे ऐसे वीडियो बनाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद नोएडा पुलिस एक्टिव हुई और स्कूटी का 33 हजार का चालान काट दिया लेकिन अब ये युवक और युवतियां मुश्किल में फंसते दिखाई दे रहे हैं।
स्कूटी से किया था स्टंट
होली के मौके दो लड़कियां और एक लड़का स्कूटी पर सवार होकर स्टंट करते दिखाई दिए। स्कूटी पर सवार दो लड़कियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके बैठी हुईं थीं जबकि लड़का स्कूटी चला रहा था। एक अन्य वीडियो में लड़की स्कूटी पर खड़ी होकर रील बना रही थी, अंत में वह स्कूटी से सड़क पर गिर भी पड़ी थी ।
क्या बोली पुलिस?
यह वीडियो वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चालान कर दिया था लेकिन इन लोगों के एक के बाद एक कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कुछ वीडियो में लड़कियां सड़क पर बैठकर आपत्तिजनक डांस भी करती दिखाई दीं। अब पुलिस ने इस मामले पर बयान दिया है।
नोएडा के DCP ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चालान किया गया था। हालांकि इनकी कार्य पद्धति दंडनीय है। इस संबंध में थाना सेक्टर 113 में उचित धाराओं में केस दर्ज किया गया और कार्रवाई की जा रही है । DCP ने अभिभावकों से भी निवेदन किया है कि स्टंट ना करें, ऐसा करने से बचें।
यह भी पढे़ं : ये तो हद ही हो गई! अब सड़क पर ‘अंग लगाती’ दिखीं मेट्रो में होली खेलने वाली लड़कियां
बता दें कि इन्हीं लड़कियों ने पहले मेट्रो में गुलाल खेलने का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद इस वीडियो पर बवाल मच गया था। DMRC की तरफ से एक बयान में कहा गया कि यह वीडियो डीपफेक हो सकता है। जांच की बात कही थी लेकिन जब लड़कियों की ऐसी हरकतें अन्य जगहों से भी सामने आने लगीं तो दावा किया गया कि वीडियो डीपफेक नहीं बल्कि रियल है ।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines