पति-पत्नी को गिलास में थूक मिलाकर दिया गन्ने का जूस! उठा ले गई UP पुलिस

Noida Police : नोएडा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर ग्लास में थूककर गन्ने का जूस पिलाने का आरोप है। एक कपल की शिकायत पर नोएडा ने पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

Noida Police
विज्ञापन

Noida Police : हाल ही में उत्तर प्रदेश के शामली और लखनऊ से चौंकाने वाली खबर सामने आई थी, यहां नाई अपने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करते दिखाई दिए थे, जिसके बाद उनपर कार्रवाई हुई थी। अब नोएडा से एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गन्ने का जूस बेचने वाले शख्स पर गिलास में थूकने का आरोप लगा है।

मामला नोएडा के नोएडा फेस 3 का बताया जा रहा है, यहां गन्ने का जूस बेचने वाले शख्स ने घिनौनी हरकत की है। जूस पीने पहुंचे पति-पत्नी को दुकानदार ने गिलास में थूक मिलाकर गन्ने का जूस दे दिया। आरोप है कि जब पति -पत्नी ने इसका विरोध किया तो वह अभद्रता करने लगा।

Advertisment

ग्लास में थूका और फिर दिया जूस!

घटना सेक्टर-121 क्लियो काउंटी के पास की है। पति-पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की और फिर पुलिस ने शाहेब आलम और जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया है। क्षितिज भाटिया नाम के शख्स ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि पत्नी के साथ सोसाइटी के बाहर दो ग्लास गन्ने के जूस का आर्डर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जूस बेचने वाले ने ग्लास में थूक मिलाकर दे रहा था। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की।


वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जूस बेचने वालों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बहराइच के रहने वाले हैं और नोएडा में रहकर जूस बेचने का काम करते हैं। बता दें कि मामला सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

विज्ञापन

दिल्ली का भी एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स पर आरोप लगाया गया कि उसने जूस देने वाले बर्तन में गुटखा थूका और फिर उसी में जूस निकालकर ग्राहकों को दे दिया। शामिल में एक सैलून वाले का वीडियो सामने आया था जो फेस मसाज के वक्त थूक का इस्तेमाल कर रहा था। वहीं राजधानी लखनऊ में भी एक शख्स ने थूक लगाकर मसाज किया था, ग्राहक को जब शक हुआ तो सीटीटीवी वीडियो जांच करने पर पोल खुली थी। UP पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई भी की थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ