Noida News : घर की बिजली का बिल कभी कम तो कभी अधिक आना आम बात है लेकिन अगर हजारों में आने वाला बिल अचानक लाखों में पहुंच जाए या करोड़ों में पहुंच जाए तो दिल का दौरा पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब दो कमरे के घर में बिजली का बिल लाखों आ गया है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, यहां एक घर में अकेले रहने वाले शख्स के घर जब बिजली का बिल आया तो सब सन्न रह गए।
मामला नोएडा सेक्टर 122 का है। यहां एक घर का बिजली बिल तीन महीने का 4 करोड़ रुपये से अधिक आ गया। बिजली का बिल देखकर सरकारी अधिकारी मकान मालिक भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की। बिजली बिल के साथ यह भी कहा गया कि अगर बिल 24 जुलाई जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
तीन महीने का बिल 4 करोड़ से अधिक
वहीं जब मामला बिजली कंपनी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मीटर की रीडिंग को गलत बताकर इसे सुधारने की बात कही है। सेक्टर 122 के मकान नंबर सी-103 रेलवे में अधिकारी बसंत शर्मा का है, जिन्हें बिजली कंपनी से भेज गए मैसेज से बताया गया कि 9 अप्रैल से 18 जुलाई तक उनका बिजली बिल 4,02,31,842.31 रुपये हैं और इन्हें 24 जुलाई तक जमा करना है। बसंत ने कहा कि बिल देखकर तो मेरा माथा चकरा गया।
यह भी पढ़ें : बाजार में आ गई Automatic Pani Puri Machine, लोग बोले- ‘अब नहीं आएगा स्वाद ‘
उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ एक किरायेदार रहता है। वो भी बहुत सारे सामान का इस्तेमाल नहीं करता है। इसके अलावा घर में कोई और नहीं था। मैं ट्रेनिंग के चलते शिमला में था तो मैंने तुरंत डिस्कॉम के जूनियर इंजीनियर को फोन किया। उनकी तरफ से इस फॉल्ट को ठीक करने का आश्वसन दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Electricity Bill Saving Tips : बिजली का बिल नहीं काटेगा आपकी जेब, आज ही अपना लें ये 9 Tips
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह के बिल सामने आये हों। इससे पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में पंचर की दुकान चलाने वाले शख्स के घर बिजली बिल 1 लाख 22 हजार 3 सौ 83 रुपए आयाम ये बिल देखकर पूरा परिवार हैरान रह गया। वहीं मुजफ्फरपुर में झोपडी में चाय की दुकान चलाने वाले शख्स के घर 36 लाख 92 हजार 329 रुपए का बिजली बिल भेज दिया। ऐसे मामलों की भरमार है, जिसमें विभाग की तरफ से खूब लापरवाही की जाती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines