हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लिफ्ट में मासूम बच्ची को कुत्ते ने नोंच लिया, CCTV वीडियो हो रहा वायरल

Noida Dog Attack : मामला नोएडा की एक सोसाइटी का है . सीसीटीवी में वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची लिस्ट में है और एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया . इस हमले में बच्ची घायल हो गई

विज्ञापन

Noida Dog Attack : नोएडा , गाजियाबाद और दिल्ली की सोसाइटी में कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई सोसाइटी में तो इसको लेकर सख्त नियम तक बना दिए गए हैं लेकिन ना तो कुत्तों द्वारा किए जा रहे हमले रुक रहे हैं और ना ही कुत्तों के मालिकों की लापरवाही! नॉएडा की एक सोसाइटी में एक बच्ची को कुत्ते ने नोंच लिया।

बच्ची पर कुत्ते ने किया अटैक

बताया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 107 में मौजूद लोटस 300 सोसाइटी में एक कुत्ते ने एक मासूम बच्ची पर अटैक कर दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची लिफ्ट के अंदर है और जा रही है।

तभी लिफ्ट अचानक एक फ्लोर पर रुकती है। लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही एक कुत्ता तेजी से लिफ्ट में घुसता है और बच्ची को नोंच लेता है। कुत्ता खुला हुआ था, उसका मालिक भी वहीं मौजूद था। उसने कुत्ते को लातमारकर लिफ्ट से बाहर निकाला।

विज्ञापन


वहीं कुत्ते के हमले से बच्चे बुरी तरह डर गई। उसने देखा कि कुत्ते ने उसके हाथ पर घाव कर दिया है। इसके बाद वह रोती हुई लिफ्ट से घर की ओर जाने लगी। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : किसी और के साथ कमरे में थी गर्लफ्रेंड, आ धमका बॉयफ्रेंड; जमकर हुई धुनाई

विज्ञापन

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कुत्तों को पालने वाले लोगों को पता नहीं क्या हो गया है? वह दूसरों की सुरक्षा का ध्यान ही नहीं रखते हैं। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार जब इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं तो कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं होती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola