Nitin gadkari Family Viral Viral : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की तारीफ उनके राजनीतिक विरोधी भी करते हैं। 2014 से 2024 की सरकार के दौरान नितिन गडकरी द्वारा किए गए कामों की भी चर्चा खूब होती है। चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद और शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस के नेता नितिन गडकरी के एक वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
नितिन गडकरी ने शेयर किया ये वीडियो
नितिन गडकरी के X अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में नितिन गडकरी अपने पोते और पोतियों से मुलाकात कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नितिन गडकरी के पास पहुंचकर बच्चे बेहद खुश हैं और उत्साहित हैं। नितिन गडकरी भी उनके साथ समय व्यतीत कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने की तारीफ
नितिन गडकरी का यह वीडियो वायरल हो रहा है और राजनीतिक विरोधी भी नितिन गडकरी की तारीफ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने लिखा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह है हमारे भाजपा नेताओ से पर, नितिन गड़करी जी का ये पारिवारिक वीडियो परिवार वालों का दिल जीत लेता है।
देखिए वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
सुरेंद्र राजपूत ने तारीफ की तो एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि सुरेंद्र जी, आप नितिन गडकरी की इतनी तारीफ क्यों कर रहे हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। एक ने लिखा कि वाकई नितिन गडकरी सबसे अलग नेता है, ऐसे ही थोड़ी इनकी तारीफ विरोधी करते हैं। एक ने लिखा कि कांग्रेस वाले बिना मतलब के किसी की तारीफ नहीं करते हैं, वह जरूर कुछ फायदा खोजने की कोशिश कर रहे होंगे।
यह भी पढ़ें : मोदी जी के साथ हो गई Cheating! सेंट्रल हॉल में कई नेताओं की हरकत कैमरे में हुई कैद, Video Viral
बता दें कि वीडियो शेयर कर नितिन गडकरी ने लिखा है कि अप्रत्याशित खुशी, पोतियों से मुलाक़ात हुई, इसने मेरा दिन रोशन कर दिया! नितिन गडकरी के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक दस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines