हे भगवान! नाचते-नाचते 25 फीट नीचे गिर गए दूल्हा-दुल्हन और 40 मेहमान

Newlyweds Couple and 39 Guests Fall 25 Feet Dance Floor: शादी के दौरान सब डांस कर रहे थे, तभी अचानक से सभी डांस फ्लोर से नीचे गिर गए।

wedding in italy dance

इटली की शादी

Newlyweds Couple and 39 Guests Fall 25 Feet Dance Floor: शादी एक ऐसा फंक्शन है जो नाच-गाने के बिना पूरी तरह से अधूरा है। फिर चाहे शादी दुनिया के किसी कोने में क्यों न हो, वहां नाच-गाना होना तय है। शादी में होने वाले डांस और मस्ती कभी-कभी काफी भारी पड़ जाते हैं। दरअसल, इटली की एक शादी उस वक्त भगदड़ मच गई जब नवविवाहित जोड़े के साथ-साथ 4 दर्जन मेहमान डांस फ्लोर से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि यह घटना नए कपल की शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

डांस करते हुए 25 फीट नीचे गिरे लोग

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, इटली के दूल्हे पाओलो मुगनैनी और इतालवी-अमेरिकी दुल्हन वेलेरिया यबारा ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी में करीब 150 लोगों को बुलाया था। रिसेप्शन के दौरान दूल्हा और दुल्हन डांस फ्लोर पर नाच रहे थे, उनके साथ 30 मेहमान और डांस फ्लोर मौजूद थे। तभी अचानक खुशनुमा माहौल के बीच डांस फ्लोर में एक बड़ा से छेद हुआ और दूल्हा- दुल्हन समेत सभी लोग 25 फीट नीचे गिर गए। इस हादसे में किसी तरह के जनहनि को लेकर कोई खबर नहीं है। हालांकि, इसमें 39 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

दूल्हे ने बयां किया दर्द

दूल्हे ने बताया कि रिप्शन में शामिल सभी मेहमान खुश थे, हर कोई नाच-गाने में लगा हुआ था, लेकिन तभी अचानक डांस फ्लोर टूट गया और सब लोग नीचे गिर गए। दूल्हें ने बताया कि वह कुछ समय के लिए बहुत ज्यादा डर गया था। सबसे पहले उसने अपनी पत्नी को ढूंढा। इसके बाद एक-एक कर सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी हालात स्थिर हैं। इस हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। इन तस्वीरों में दूल्हा और दुल्हन अस्पताल में अलग-अलग बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

https://youtu.be/JawaAHTtof8

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ