ट्रेन में हुई लड़ाई फिर चली गोली, डरकर फर्श पर बैठे दिखे लोग; घटना का वीडियो आया सामने

Metro Firing Viral Video : मेट्रो में लड़ाई, झगड़े और मारपीट के बाद अब फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह घटना भारत की नहीं बल्कि न्यूयॉर्क सबवे में हुई है। इस घटना में एक यात्री बुरी तरह घायल हुआ है।

NY metro Viral Video

मेट्रो का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Metro Firing Viral Video : मेट्रो में लड़ाई झगड़े के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। ना सिर्फ भारत की ट्रेन, मेट्रो, बस आदि में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं बल्कि विदेश की मेट्रो में भी इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। अब न्यूयॉर्क सिटी के सबवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। मारपीट छोड़िए, न्यूयॉर्क सिटी के सबवे ट्रेन में लड़ाई झगड़े के बाद गोलीबारी हो गई।

लड़ाई झगड़े के बाद हुई फायरिंग 

बताया गया कि न्यूयॉर्क सिटी के ब्रुकलिन के होयट-शेमरहॉर्न स्टेशन पर पहुंची मेट्रो में दो यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों के बीच लड़ाई और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक शख्स ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दूसरा यात्री बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन

मेट्रो में मची भगदड़ 

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मेट्रो में भगदड़ होती दिखाई दे रही है। कई यात्री मेट्रो की फर्श पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। खौफ में यात्री बुरी तरह चिल्लाते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल 

एक ने लिखा कि ये लोग भारतीयों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए हैं, हम तो बेकार में बदनाम हैं। एक ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है? किसकी गलती से ये शख्स हथियार लेकर मेट्रो में दाखिल हुआ? एक ने लिखा कि न्यूयॉर्क में सुरक्षा व्यवस्था फेल है। यह एक मजाक बन गया है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे वास्तव में न्यूयॉर्कवासियों के लिए बुरा लगता है जिन्हें मेट्रो लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

इस घटना के बाद सबसे अधिक सवाल मेट्रो की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों पर खड़ा हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सुरक्षा में लगे कर्मियों पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जो गंभीर चिंता पैदा करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ