Delhi Metro में महिला युवक की गोद में बैठी, बोली-सीट खाली नहीं थी तो बेशर्म बनना पड़ा

Delhi Metro Woman Viral Video : दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला एक युवक की गोद में बैठकर सफर कर रही है। बताया गया कि दोनों के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों एक ही सीट पर बैठने की जिद पर अटक गए थे।

Delhi Metro Viral Woman

Delhi Metro Woman Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अक्सर मारपीट किए घटनाएं होती रहती हैं। कभी सीट को लेकर तो कभी किसी और बात को लेकर विवाद बढ़ जाता है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला सीट पर बैठने की जिद करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि इस महिला ने तो हद्द कर दी है।

युवक की गोद में बैठ गई महिला

दिल्ली मेट्रो का अब जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें एक महिला सीट पर बैठने को लेकर एक युवक के साथ बहस करती दिखाई दे रही है। महिला कह रही है कि मुझे तो यही बैठना है। विवाद बढ़ता देख कुछ लोगों ने शख्स को उठ जाने की सलाह दी और लेकिन वह नहीं उठा। हालांकि बगल की सीट पर बैठा व्यक्ति तुरंत खड़ा हो गया।

हालांकि महिला का कहना है कि वह वहीं बैठेगी, जहां युवक बैठा हुआ था। जब युवक नहीं खड़ा हुआ तो महिला ने कहा कि अब मैं भी बेशर्म बन जाती हूं। मैं भी यहीं बैठूंगी हमें क्या फर्क पड़ेगा। यह कहते हुए महिला युवक की गोद में बैठ गई। महिला ने कहा कि मैं तो समयपुर बादली तक जाने वाली हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OurDelhi.in (@ourdelhi.in)


महिला को यह भी कहते सुना जा सकता है कि ये बैठे रहें, हमें क्या। हम तो नियम कायदे से चलते हैं। वहीं इसी बीच बगल की खाली हुई शीट पर एक अन्य महिला आकर बैठ गई। महिला इसी तरह शख्स की गोद में बैठकर सफर करती रही।

लोगों के कमेंट्स

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर यही हरकत किसी लड़के ने कर दी होती तो अबतक केस दर्ज हो गया होता। एक ने लिखा कि ये महिला होने का फायदा उठा रही है। एक अन्य ने लिखा कि महिला की गलती नहीं है, जितनी वीडियो शेयर की गई है, उस हिसाब से लोग महिला को दोषी मान रहे हैं लेकिन उसकी गलती नहीं है।

बता दें कि वीडियो को @ourdelhi.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, वीडियो को 73 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ