आखिर क्यों वायरल हो रहा है नेपाल के छात्र का भाषण? वीडियो देख हो रही जमकर तारीफ

नेपाल के एक छात्र का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और राजनीतिक स्वार्थ पर कड़ा प्रहार किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Nepal Student Viral Video

Nepal Student Video Viral : नेपाल के एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र स्कूल के फंक्शन में भाषण दे रहा है। उसकी आवाज में जोश है, बातों में दम है, और सुनने वाले पूरी तरह खामोश हैं। छात्र ने देश को मां बताते हुए नेपाल को विकास के रास्ते पर ले जाने की अपील की और नेताओं की जमकर आलोचना भी की है।

स्पीच में क्या बोला छात्र?

मंच पर खड़े होकर छात्र कह रहा है, “आज मैं यहां खड़ा हूं, एक नए नेपाल के निर्माण का सपना लेकर। मेरे भीतर आशा और जुनून की आग जल रही है, लेकिन मेरा दिल भारी है, क्योंकि यह सपना फिसलता हुआ प्रतीत होता है। होली वेल इंग्लिश सेकेंडरी स्कूल आपका हमारे 24वें वार्षिक कार्यक्रम में खुले हाथों से स्वागत करता है। नेपाल हमारी मां है। इस देश ने हमें जन्म दिया, हमारा पालन-पोषण किया, लेकिन बदले में उसने क्या मांगा? हमारी ईमानदारी, हमारी कड़ी मेहनत, हमारा योगदान। लेकिन हम क्या कर रहे हैं?”

लड़के ने आगे कहा, “हम बेरोजगारी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं, अवसरों की सीमाओं को देख रहे हैं। हम राजनीतिक दलों के स्वार्थी खेलों में फंस गए हैं। भ्रष्टाचार ने ऐसा जाल बिछा दिया है, जो हमारे भविष्य की रोशनी को बुझा रहा है। युवाओं, उठो! यदि आप अपनी आवाज नहीं उठाएंगे, तो कौन उठाएगा? यदि आप हमारी आवाज की प्रशंसा नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? हम वो आग हैं, जो अंधकार को जलाकर राख कर देंगे। हम वो तूफान हैं, जो अन्याय को मिटा देंगे और समृद्धि लाएंगे। हमारे पूर्वजों ने हमें यह राष्ट्र देने के लिए अपना खून बहाया। हम इसे बेच नहीं सकते। हम इसे खो नहीं सकते। हम वो आग हैं, जो हर निराशा को जलाकर राख कर देंगे।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Bharat Post (@thebharatpost_)


बताया जा रहा है कि यह छात्र नेपाल के झापा स्थित इंपीरियल इंस्टीट्यूट का हेड बॉय है, जिसने स्कूल के 24वें वार्षिक कार्यक्रम में यह भाषण दिया था। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन छात्र के जोशीले भाषण ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वहां मौजूद लोग उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “यह लड़का एक दिन नेता जरूर बनेगा!” एक अन्य ने लिखा, “इसने अपने भाषण से लोगों का दिल जीत लिया।” एक और यूजर ने लिखा, “इसके आत्मविश्वास और उच्चारण को सलाम! लेकिन इसकी आवाज और अंदाज कुछ हद तक तानाशाही जैसा लग रहा है।” किसी ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि यह किसी को कॉपी करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अच्छा कर रहा है।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ