---विज्ञापन---

जिंदगीभर नहीं सोया ये शख्स तो जिंदा कैसे? जानें अल्बर्ट हर्पिन के दावे की मेडिकल थ्योरी

क्या कोई इंसान बिना सोए पूरी जिंदगी जी सकता है? अल्बर्ट हर्पिन नाम के शख्स ने दावा किया था कि उन्होंने कभी नींद नहीं ली। जानिए उनकी चौंकाने वाली अनोखी कहानी और इसके पीछे की मेडिकल थ्योरी।

---खबर नीचे जारी है---

Albert Herpin Never Slept Story: जब हमारी नींद पूरी नहीं होती तो हमें थकान सी महसूस होती है। पूरा दिन आलस से भरा होता है। डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि 8 घंटे की नींद हर किसी के लिए जरूरी है। अगर कोई अपनी नींद पूरी नहीं करता तो वो बीमार भी हो सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक आदमी जिसका नाम अल्बर्ट हर्पिन था उसने ये दावा किया था कि वो अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोया। क्या ये संभव है ये एक बड़ा सवाल है? आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं अल्बर्ट हार्पिन की चौंकाने वाली कहानी।

यह भी पढ़ें: बंदूक दिखाकर बोले-तुमसे दुश्मनी नहीं..हाईजैक ट्रेन से रिहा हुए लोगों ने सुनाई आपबीती

---खबर नीचे जारी है---

क्या सच में नहीं सोता था अल्बर्ट?

जानकारी के लिए बता दें कि अल्बर्ट हर्पिन का जन्म 1862 में फ्रांस में हुआ था। उनका पालन-पोषण ट्रेंटन, न्यू जर्सी में हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार,अल्बर्ट का दावा था कि वो 1882 के आसपास, अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद से सोया नहीं। उन्होंने कहा, पत्नी की मौत के बाद उनके सोने की सारी इच्छा खत्म हो गई थी और धीरे-धीरे कम नींद आने लगी। हर्पिन के अनुसार, उन्होंने प्रेस में यह भी बयान दिया कि उन्हें विश्वास नहीं है कि किसी व्यक्ति को वास्तव में नींद की आवश्यकता होती है, और वह इसे साबित करेंगे।

रॉकिंग चेयर पर ही करता था आराम

अल्बर्ट ने दावा किया कि वह कभी सोता नहीं था। वह हर रोज अपनी रॉकिंग चेयर में दो घंटे आराम करता था और अखबार पढ़ता था। जब रिपोर्टरों ने घर में जाकर सच्चाई जानने की कोशिश की तो पाया कि उसके घर में बिस्तर भी नहीं था। सिर्फ एक रॉकिंग चेयर थी। अलबर्ट के करीबी लोगों ने दावा किया कि उन्होंने उसे कभी नींद में या जम्हाई लेते नहीं देखा। अन्य समय में, वह मिट्टी के बर्तन बनाने और सजावट के काम में व्यस्त रहता था।

---खबर नीचे जारी है---

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डॉक्टरों के अनुसार, अल्बर्ट को अनिद्रा का एक दुर्लभ मामला था। वो बिना नींद के रातों के बाद रह लेता था। वह अनजाने में झपकी ले सकता था, लेकिन कभी इसका एहसास नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि बिना नींद के वो भ्रमित हो सकता था, सीधे झूठ बोल सकता था। डॉक्टरों ने कहा लेकिन पूरी कहानी वास्तव में कोई नहीं जानता। बिना सोए भी अल्बर्ट ने पूरी जिंदगी जी और 94 साल की उम्र में उनकी मौत हुई। हालांकि डॉक्टरों ने इस बारे में ये भी कहा कि विज्ञान इसकी पुष्टि नहीं करता कि कैसे कोई इंसान बिना सोए जिंदा रह सकता है।

यह भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस लेने पर भी नहीं मिलेगा कैशलेस इलाज, अहमदाबाद में इन कंपनियों पर लागू होगा रूल

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 13, 2025 10:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola