Navjot Singh Sidhu: पूर्व क्रिकेट नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। गुरुवार को हरियाणा के वरियाम सिंह अस्पताल में उनका सफल ऑपरेशन हुआ है। खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की और इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सिद्धू ने दो पोस्ट किए। अपने पोस्ट में उन्होंने दो फोटो शेयर किए, जिसमें उनकी पत्नी नवजोत कौर जूस पीती दिख रही हैं। उनके पास उनके डॉक्टर भी खड़े हैं।
सर्जरी पूरी हो गई
पोस्ट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा है कि उनकी पत्नी दुर्लभतम मेटास्टेसिस से पीड़ित थीं, उनका आज सफल ऑपरेशन हुआ, यह ऑपरेशन साढ़े तीन घंटे तक चला। उन्होंने आगे कहा कि नवजोत कौर की इन्फेक्टेड स्किन को हटा दिया गया और उनकी सर्जरी पूरी हो गई है। आगे वह अपनी पत्नी के लिए लिखते हैं कि उनका संकल्प दृढ़ है, मुस्कान उसके चेहरे से कभी नहीं छूटती। वह साहस का दूसरा नाम है, उनके प्यार का नाम है ‘नोनी’।
नवजोत कौर का चल रहा है इलाज
जानकारी के अनुसार नवजोत कौर लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अक्सर नवजोत सिंह सिद्धू उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। पत्नी की बीमारी के चलते ही उन्होंने लोकसभा चुनाव से दूरी बनाई गई है। बताया जा रहा है कि नवजोत कौर की अब तक छह कीमोथेरेपी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सिद्धू अक्सर नवजोत कौर के साथ धार्मिक स्थल से फोटो शेयर करते हैं।
पेशे से डॉक्टर
बता दें नवजोत कौर खुद पेशे से डॉक्टर हैं। वह अमृतसर विधानसभा से पूर्व विधायक हैं और पंजाब सरकार में मंत्री भी रही थीं। परिवार में उनका बेटा करन और बेटी राबिया है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 साल की उम्र में 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला क्रिकेट मैच खेला था।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines