Instagram Love Bihar To Bareilly:सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती और फिर प्यार की कई कहानियां आपने सुनी होंगी। सोशल मीडिया के जरिए परवान चढ़े प्यार के लिए लोग एक देश से दूसरे देश तक पहुंच गए। अब एक लड़की बिहार से चलकर बरेली पहुंच गई और नसीमा से मीनाक्षी बन गई।
बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली नसीमा खातून को शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। नसीमा ने बच्ची को जन्म दिया तो उस पर अत्याचार और बढ़ गया। पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद नसीमा अकेली पड़ गई। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती महेश नाम के एक शख्स से हुई।
महेश से शादी करने के लिए नसीमा बिहार से बरेली आ गईं और धर्म परिवर्तन कर मीनाक्षी बन गई। इसके बाद दोनों एक मंदिर पहुंचे और शुद्धिकरण के बाद शादी की। हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी हुई। अब इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती और शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है।
अब दोनों ने नसीमा के परिवार वालों से ऑनर किलिंग की आशंका जताते हुए सुरक्षा की मांग की है। नसीमा ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है। मुस्लिम आक्रांताओं के डर से उनके पूर्वज मुस्लिम बन गए थे लेकिन उनकी आस्था हिन्दू धर्म में ही है।
यह भी पढ़ें : सबसे ज्यादा ‘डिलीट’ किया जाने वाला ऐप बना Instagram ; Elon Musk ने दिया ये रिएक्शन
नसीमा ने बताया कि वह अपने पति के पास वापस जाना चाहती थी लेकिन जब बात शुरू हुई तो पहले हलाला करने की बात कही गई। नसीमा ने इससे इंकार कर दिया और इसी बीच उनकी दोस्ती महेश नाम के शख्स से हुई। महेश और मीनाक्षी के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों का प्यार परवान चढ़ गया। अब दोनों ने शादी कर ली है। इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।
संबंधित खबरें
कौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines