Nasa Psyche Spacecraft : अंतरिक्ष की दुनिया के लिए काम करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी एजेंसी नासा ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल नासा को 140 मिलियन मील (करीब 22 करोड़ किलोमीटर) दूर एक लेजर ट्रांसमिशन सिग्नल मिला है। इस सिग्नल से अंतरिक्ष यात्रा के प्लान पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है।
22 करोड़ किमी दूर से मिला सिग्नल
नासा को मिला यह सिग्नल साइकी अंतरिक्ष यान (Psyche Spacecraft) द्वारा भेजा गया था, जो फिलहाल पृथ्वी से 140 मिलियन मील (22 करोड़ किमी) दूर है। यह दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का लगभग डेढ़ गुना है। नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (Jet Propulsion Laboratory) से जुड़ी मीरा श्रीनिवासन ने बताया, “यह उपलब्धि हमारी परियोजना के लिए महत्वपूर्ण है कि ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, अंतरिक्ष यान के रेडियो फ्रीक्वेंसी कॉम सिस्टम (Spacecraft Radio Frequency Comms System) के साथ इंटरफेस कर सकता है।”
नासा की यह उपलब्धि डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस ( Deep Space Optical Communications) या डीएसओसी नामक साइकी फीचर का उपयोग करके हासिल की गई। नासा अंतरिक्ष और जमीन के बीच लेजर कम्युनिकेशन की क्षमता की जांच कर रहा है, जिससे अंतरिक्ष की रिसर्च में और तेजी आ सके।
यह भी पढ़ें : वार्मअप कर रहा था शख्स, अचानक गिरा और तोड़ दिया दम; जिम में शख्स की मौत का वीडियो वायरल
बताया गया कि नासा को मिली ये सफलता इसलिए भी बड़ी खास है क्योंकि ये लेजर संदेश रिकॉर्ड-तोड़ दूरी तक (140 मिलियन मील) ना सिर्फ भेजा गया बल्कि अंतरिक्ष यान से डेटा को भी शेयर करने में कामयाबी मिली है।
क्या है नासा का साइकी अंतरिक्ष यान?
साइकी अंतरिक्ष यान को नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (NASA’s Jet Propulsion Laboratory) में बनाया गया था। यह अंतरिक्ष यान फिलहाल बृहस्पति और मंगल के बीच मुख्य ऐस्टरौएड बेल्ट की ओर बढ़ रहा है। ये अंतरिक्ष यान डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस तकनीक से लैस है।
यह भी पढ़ें : सिग्नल पर रुकी कार के सामने डांस करती बच्ची का वीडियो वायरल, एक्सप्रेशन देख कायल हुए लोग
अंतरिक्ष यान से वैसे तो रेडियो फ्रीक्वेंसी से कम्युनिकेशन किया जाता है लेकिन अंतरिक्ष यान से ऑप्टिकल कम्युनिकेशन में मिली सफलता इस क्षेत्र में गेमचेंजर साबित हो सकती है।
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
12 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
15 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
20 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines