मोदी कैबिनेट में मंत्री पद के लिए 'काला जादू', 30 से अधिक सांसदों ने कराई तंत्र-मंत्र की साधना

Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी 9 जून की शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, सरकार में मंत्री बनने के लिए कई सांसद और नेता तंत्र-मंत्र की शरण में पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़िए और जानिए कि कहां के नेता सबसे अधिक तंत्र-मंत्र करवा रहे हैं।

tantra mantra

Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। NDA गठबंधन वाली सरकार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल को लेकर पूरी तरह संशय बना हुआ है। कई सांसद और नेता ऐसे हैं जो मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं, इसके लिए वह तंत्र-मंत्र का भी सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए 4 राज्यों के 30 से अधिक सांसदों ने अनुष्ठान किया। बताया गया कि इसमें बिहार के सबसे अधिक नेता शामिल हैं जो मंत्री बनने की इच्छा के चलते तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान करवा रहे हैं। बताया गया है कि इसमें ऐसे सांसदों की लिस्ट अधिक है, जिसके परिवार के लोग पहले मंत्री रह चुके हैं।

विज्ञापन

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के 12, यूपी के 6, राजस्थान के 4 और महाराष्ट्र के 6 सांसद ऐसे हैं जो ऑनलाइन और ऑफलाइन अनुष्ठान करवा रहे हैं, जिससे उन्हें मंत्री पद मिल जाए। ज्योतिषि का कहना है कि 30 सांसदों ने संपर्क किया है, जिसमें से 12 लोगों के मंत्री बनने की संभावना सबसे अधिक है।

विज्ञापन

अधिकतर सांसद आकर्षण तंत्र करवा रहे हैं जिससे वह बिहार सीएम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को प्रभावित करना चाहते हैं। इस विधि के जरिए सांसद चाहते हैं कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के मन में उनका नाम आ जाए और उन्हीं के नाम पर मुहर लग जाए। इतना ही नहीं, कहा तो यह भी जा रहा है कि आकर्षण की जगह विकर्षण तंत्र का भी इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन

विकर्षण तंत्र के जरिए सांसद काम बिगाड़ने वाले नेताओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ सांसद ऐसे हैं जो सिर्फ नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को खुश करने के लिए अनुष्ठान करवा रहे हैं, जिससे दोनों की नजरों में उनका नंबर बढ़ जाए और वह मंत्री बन सकें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ