हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

'ये तो पंचायत-3 वाला सीन हो गया', SP ने उड़ाया कबूतर, नीचे गिरा तो खुला रह गया मुंह, वीडियो देख मजे ले रहे लोग

Chhattisgarh Viral Video : छतीसगढ़ में ‘पंचायत 3 का कबूतर वाला सीन’ रियल लाइफ में सच हो गया। एसपी साहब कबूतर उड़ा रहे थे लेकिन उड़ने के बजाय वह नीचे गिर गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Chhattisgarh Viral Video : पंचायत 3 का वो सीन आपको याद है, जिसमें नेता जी कबूतर उड़ाने की कोशिश करते हैं लेकिन कबूतर उड़ने की जगह उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद नेता जी बुरे फंस गए थे। बिलकुल ऐसा ही सीन छत्तीसगढ़ में हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंच से एसपी साहब सफेद कबूतर उड़ा रहे थे लेकिन कबूतर उड़ने की जगह नीचे गिर गया और एसपी साहब का मुंह खुला का खुला रह गया।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक पुन्नूलाल मोहले थे। इस कार्यक्रम में शांति के प्रतीक माने जाने वाले सफेद कबूतर को छोड़ा जाना था लेकिन विधायक के साथ मंच पर मौजूद एसपी ने कबूतर को उड़ाया तो वह नीचे गिर गया।

एसपी का कबूतर नीचे गिरा

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने मंच से कबूतर उड़ाया तो वह उड़ गया। कलेक्टर ने कबूतर उड़ाया उड़ गया लेकिन जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरजा शंकर जायसवाल ने कबूतर उड़ाया तो वह जमीन पर गिर गया। चेक किया गए तो कबूतर जिंदा था लेकिन कबूतर के नीचे गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पंचायत 3 के सीन को याद कर रहे हैं।


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि पहले फिल्मों को सत्य घटनाओं पर आधारित बताया जाता था लेकिन अब तो घटनाएं फिल्मों पर आधारित होने लगी हैं। एक ने लिखा कि पहली बार फिल्म या वेब सीरीज में दिखाए गए सीन को असल में देखा रहा हूं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस घटना के बाद तो एसपी साहब का मुंह खुला का खुला रह गया। डर गए होंगे बेचारे कि कहीं मुझ पर भी केस दर्ज न हो जाए।

यह भी पढ़ें : रिश्वत के पैसे का ईमानदारी से बंटवारा करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, LG का तगड़ा एक्शन

एक ने लिखा कि 15 अगस्त के दिन एसपी साहब ने ये गलत किया, एक जीव के साथ इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि पंचायत में कबूतर के मरने पर काफी बवाल हुआ था, क्या एसपी साहब के साथ भी कुछ हुआ या वह बच निकले।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें