रिश्वत के पैसे का ईमानदारी से बंटवारा करते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, LG का तगड़ा एक्शन

Delhi Police Viral Video : दिल्ली पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक झोपड़ी में बैठकर उगाही कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसवाले उगाही के पैसे को आपस में बंटवारा करते दिखाई दे रहे हैं।

delhi Police (2)

Delhi Police Viral Video : दिल्ली पुलिस का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक झोपड़ी को उगाही का अड्डा बनाया हुआ था। इस झोपड़ी में पुलिस वाले वाहन चालकों को पकड़कर लाते थे और फिर उगाही करते थे। उगाही करने के बाद आपस में पैसे का बंटवारा भी करते थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मामला दिल्ली के गाजीपुर की एक पुलिस चौकी का है। शनिवार को ट्रैफिक विभाग में तैनात तीन पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी कैमरे में रिश्वत लेते रिकॉर्ड हो गया, जबकि बाद में ये पैसा तीन पुलिसकर्मियों में बांटा गया। बंटवारे के दौरान का भी वीडियो कैमरे में कैद हो गया और जब यह वीडियो वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक पुलिसकर्मी को थ्रिल लौरी सर्किल के गाजीपुर में एक पुलिस चौकी के अंदर एक व्यक्ति से बहस करते देखा जा सकता है। थोड़ी बातचीत के बाद पुलिसकर्मी उस व्यक्ति की ओर इशारा करता है और व्यक्ति पुलिसकर्मी के पीछे पड़ी कुर्सी पर पैसे रखकर चला जाता। जब व्यक्ति पैसा देकर गया तो पुलिसकर्मी ने उसे उठाया और अपनी जेब में रख लिया।


इसके कुछ देर बाद वह पैसे गिनता है। इसके बाद के वीडियो में तीन पुलिसकर्मी उसी जगह बैठकर आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं और पैसे का बंटवारा कर रहे हैं। पैसे लेते पुलिसकर्मियों के चेहरे पर मुस्कान है। पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि तीन पुलिसकर्मियों दो सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन रिश्वत के पैसे का बंटवारा बड़ी ईमानदारी से हुआ है। एक ने लिखा कि देश के लोगों को एकजुट होकर टैक्स देने से इनकार कर देना चाहिए कि जब तक भ्रष्टाचारी जेल में नहीं बंद होंगे तब तक हम टैक्स नहीं देंगे। एक ने लिखा कि दिल्ली में शायद ही कोई जगह हो, जहां वसूली ना की जाती हो। एक ने लिखा कि ये छोटे पुलिसवाले हैं, इनके लिए कैमरा लगवा दिया गया लेकिन उनका क्या होगा जो मोटी रिश्वत लेते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ