Mumbai Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो मुंबई के अंधेरी इलाके का है, जहां एक शख्स ने शराब के नशे में कार चलाते हुए बेहद खतरनाक स्टंट किया। ये स्टंट इतना खतरनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। लेकिन ये हरकत जल्द ही एक बड़ी मुसीबत बन गई।
वीडियो में क्या था?
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स शराब के नशे में धुत है और अपनी जान की बिल्कुल परवाह न करते हुए, खिड़की से पूरा बाहर निकलकर गाड़ी चला रहा है। ये स्टंट न सिर्फ उसके लिए बल्कि सड़क पर मौजूद दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक था। और आखिरकार ये स्टंट उसका ही दुश्मन बन गया। कार डिस्बैलेंस होकर एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि शराब के नशे में गाड़ी चलाना कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोग न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं।
यह भी पढ़े:शर्मनाक! कपड़े उतारे..फिर आसमान में ही फ्लाइट अटेंडेंट के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा सनकी
ये है वो Mumbai Viral Video :
मुंबई पुलिस का एक्शन
सोशल मीडिया की ताकत का एक बार फिर एक्साम्पल देखने को मिला। लोगों ने इस वीडियो को इतना तेजी से शेयर किया जिससे मुंबई पुलिस तक ये बात पहुंच गई और पुलिस ने इस वीडियो पर तुरंत एक्शन लिया। आपको बता दें आरोपी का नाम सुराज साव है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लोगों के रिएक्शंस ?
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस भी दे रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से ही सड़कें उन सेफ हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines