हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मुंबई के मरीन ड्राइव पर लड़की ने किया अश्लील डांस, लोग बोले- इसको उठाकर जेल में डालो

Mumbai Marine Drive Viral Video : मुंबई के मरीन ड्राइव पर डांस कर रही लड़की का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस करती दिखाई दी थी। अब लोग इस पर फिर इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Mumbai Marine Drive Viral Video :  दिल्ली मेट्रो में डांस करती लड़कियों के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, कानून तोड़कर रील बनाने वालों पर कई बार कार्रवाई हो चुकी है लेकिन पब्लिक प्लेस पर अश्लील या आपत्तिजनक डांस करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई के मरीन ड्राइव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की भीड़ के सामने आपत्तिजनक डांस करती दिखाई दे रही है।

अश्लील डांस का एक और वीडियो वायरल 

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की मुंबई के फेमस मरीन ड्राइव पर अश्लील डांस कर रही है। लड़की ने भोजपुरी गाने पर डांस किया, जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं, इस दौरान वहां कई बच्चे भी घूमने के लिए पहुंचे थे जो लड़की की इस हरकत को देख रहे थे। इस वीडियो को लेकर अब लोग आपत्ति जता रहे हैं और लड़की पर कार्रवाई की मांग रहे हैं।

बता दें कि मुंबई के मरीन ड्राइव पर बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ भी घूमने के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में इस लड़की के अश्लील डांस से लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। एक ने लिखा कि पब्लिक प्लेस पर इस तरह के डांस करने पर कार्रवाई होनी चाहिए, मुंबई पुलिस को इसे सबक सिखाना चाहिए। एक ने लिखा कि ये लड़की दिल्ली से मुंबई कब पहुंच गई, जहां भी जाएगी अश्लीलता ही फैलाएगी, क्या कहीं कार्रवाई भी होगी?

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया ने लिखा कि बेशर्मी लाद रखी है, लिहाज बेच खाई है, कुछ तो शर्म करो। एक ने लिखा कि यह सब देखने के बाद इस गोले से हमारा मन भर चुका है , अब मैं कहीं और जाना चाहता हूं। एक ने लिखा कि यह लड़की देश के कोने-कोने में घूमकर ऐसी हरकतें कर रही है। इसको कोई पकड़ेगा या इसी तरह ये करती रहेगी? एक ने लिखा कि पहले इसने मेट्रो में डांस किया, वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पहुंच गई और अब मुंबई का वीडियो वायरल होगा तो कहीं और चली जाएगी, इसे पकड़ेगा कौन?

यह भी पढ़ें: बाइक पर बैठ खुले आम इश्क लड़ा रहा था कपल, वायरल हुआ वीडियो तो एक्टिव हुई पुलिस, दोनों गिरफ्तार

विज्ञापन

बता दें कि मुंबई के मरीन ड्राइव पर डांस करने वाली इससे पहले दिल्ली मेट्रो में भी इसी तरह का डांस कर चुकी है। दिल्ली  मेट्रो में जब इस लड़की ने अश्लील डांस किया था तब लोगों ने इसे गिरफ्तार करने की मांग की थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई होती कि ये मुंबई पहुंच गई। लड़की का सोशल मीडिया अकाउंट इसी तरह के वीडियो से भरा पड़ा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola