Mumbai Crime News : मुंबई के दादर स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने मूक-बधिर दोस्तों के सूटकेस की तलाशी ली। बैग खोलते ही पुलिस की टेंशन बढ़ गई। जैसे ही पुलिस ने बैग खोला उसमें से एक शख्स भाग निकला, जबकि दूसरा गिरफ्तार हो गया। अब पुलिस ने दोनों की साजिश का खुलासा किया और बताया है कि आखिर बैग लेकर दोनों कहां जा रहे थे।
मामला मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का है, दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 11 पर रेलवे पुलिस (जीआरपी) की गश्त के दौरान रात में दो शख्स को बैग ले जाते दिखे। दोनों बैग को घसीट रहे थे। वजन अधिक था तो दोनों स्टेशन पर परेशान हो गए थे। ऐसे में एक जवान उनकी मदद करने पहुंच गया लेकिन संदिग्ध मानकर पुलिस ने दोनों को रोका और बैग खोलने के लिए कहा।
बैग की जांच करने पर पुलिस को अंदर खून से लथपथ एक शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जैसे ही बैग देखा, उसमें से एक शख्स ने भागने की कोशिश की और वह फरार हो गया लेकिन एक शख्स पुलिस की पकड़ में आया। हालांकि पुलिस ने फरार हुए शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
दोनों मूक-बधिर दोस्तों ने अपने एक अन्य दिव्यांग दोस्त के साथ शराब पी और फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने मिलकर 30 साल के दोस्त की हत्या कर दिया और शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। आरोपी शिवजीत सुरेंद्र सिंह और जय चावड़ा ने अपने दोस्त अरशद अली सादिक अली शेख की हत्या की है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने हथौड़े से हमला किया और फिर एक नुकीले चीज से उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के पीछे कोई लड़की थी।
यह भी पढ़ें : घर में बंद कुत्तों ने लगा दी आग, कैमरे में कैद हुई उनकी हरकत; वीडियो आया सामने
बताया गया कि दोनों शव को ठिकाने लगाने के लिए तुतारी एक्सप्रेस पकड़ने जा रहे थे। दोनों का प्लान था कि शव को चलती ट्रेन से रास्ते में फेंक दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने दोनों की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी मूक-बधिर थे तो हमने पूछताछ के लिए एक एक्सपर्ट की मदद ली। इसके बाद स्पष्ट हो पाया कि पूरा मामला क्या था।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines