हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: कुत्ते को पीटने पर भड़का एनिमल एक्टिविस्ट, दुकान में घुसकर कर दी शख्स की पिटाई

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स पहले कुत्ते को पीटता है। इसके बाद उसकी पिटाई होती है। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

विज्ञापन
कुत्ते की पिटाई का वीडियो वायरल (फोटो-रंगारे इंस्टाग्राम)

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई के एक एनिमल एक्सपर्ट का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक Pet Shop में डॉग सिटर बैठा है। जो नशे की हालत में है। इसी दौरान कुत्ते के भौंकने पर वह बुरी तरह से चिल्लाता है। इसके बाद जर्मन शेफर्ड कुत्ते की पिटाई कर देता है। उसी क्लिप में दिखता है कि एनिमल एक्सपर्ट दुकान में घुसता है और आरोपी की पिटाई करता है। दो लोग इस दौरान बीचबचाव करते दिख रहे हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश दिख रहा है। वीडियो में कुत्ते को बुरी तरह कराहते देखा जा सकता है। एनिमल एक्सपर्ट का नाम विजय रंगारे बताया जा रहा है, जिनकी पालतू जानवरों के सिटर के साथ झड़प वीडियो में दिख रही है।

यह भी पढ़ें:कोटा में छात्रों की आत्महत्या के मामलों में 50 फीसदी कमी; इस साल कितने केस आए सामने?

वीडियो में जो लोग बीचबचाव करते दिख रहे हैं, वे इस शॉप के ही कर्मचारी बताए जा रहे हैं। रंगारे उनके साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। रंगारे ने आरोप लगाया कि फुटेज में दिख रहे डॉग सिटर समेत अन्य लोगों ने जानवरों के साथ दुर्व्यवहार किया है। शॉप मालिक भी इनमें शामिल है। रंगारे ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि पालतू जानवरों के साथ इस तरह के व्यवहार पर जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन

रंगारे ने स्पष्ट किया कि ये वीडियो उन्होंने नहीं बनाया। इस वीडियो को दूसरे केयरटेकर ने अपने फोन में कैद किया है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि वह सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी। इसके बाद FIR दर्ज की जाएगी। पालतू जानवरों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। रंगारे ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

यूजर्स दे रहे तीखी प्रतिक्रिया

लास्ट अपडेट के अनुसार वीडियो को 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। करीब 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। हजारों लोग वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। वीडियो देख लोग रंगारे की सराहना कर रहे हैं। कुछ लोगों ने डॉग सिटर पर हमला करने के लिए उनकी आलोचना भी की है। एक यूजर ने लिखा है कि ऐसी शॉप को तुरंत बंद कर देना चाहिए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि प्रताड़ना की सूचना देने वालों और कार्रवाई करने वालों की सराहना करता हूं। एक यूजर मामले को सामने लाने के लिए रंगारे को बधाई देता है।

विज्ञापन

इससे पहले भी एक मामला महाराष्ट्र के ठाणे में इस साल फरवरी में सामने आया था। जहां एक Vet Clinic में दो लोग कुत्ते को पीटते दिखे थे। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। मामले का संज्ञान तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया था। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें:मेरठ में दोस्त ही निकला हत्यारा, न्यूड फोटो चुराकर गर्लफ्रेंड को करता था ब्लैकमेल; ऐसे खुला राज

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola