Shrinathji Temple and Ambani Family : अंबानी परिवार ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में प्रसिद्द है। ये तो लगभग सभी जानते हैं कि अंबानी परिवार व्यापार के साथ ही साथ भगवान में भी गहरी आस्था रखता है। अंबानी परिवार को कई मंदिरों में दर्शन करते देखा जा चुका है। हालांकि राजस्थान के मंदिर से भी अंबानी परिवार का खास रिश्ता है।
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके परिवार के लोग को मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते ही हैं। इसके साथ ही ये द्वारकाधीश मंदिर भी समय समय पर पहुंचता रहता है। हालांकि ये परिवार राजस्थान के एक मंदिर भी जाता है, जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है।
राजसमंद जिले का श्रीनाथजी मंदिर
ये मंदिर राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में है। इस मंदिर का नाम श्रीनाथजी मंदिर है, जो अंबानी परिवार के जीवन में खास महत्व रखता है। अंबानी अक्सर जन्मदिन, सालगिरह या नई शुरुआत से पहले श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें : रामभद्राचार्य महाराज और निरहुआ के बीच ऐसी क्या बात हुई? वायरल हो गया वीडियो
श्रीनाथजी मंदिर अंबानी परिवार के लिए कितना महत्व रखता है, इसका अंदाजा इस बात से लगाइए कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की सगाई इसी मंदिर में हुई थी। अनंत अंबानी की सगाई राधिका मर्चेंट से साल 2022 हुई थी।
साल 2022 में श्रीनाथजी मंदिर का दौरा करने के बाद मुकेश अंबानी ने 5जी सेवाएं शुरू करने का वादा किया था और फिर 5जी की शुरुआत हुई थी। इतना ही नहीं, साल 2015 में जब 4जी की सेवाएं शुरू हुई थीं, तब भी मुकेश अंबानी इस मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें : भिक्षु बनने के लिए दान कर दी 200 करोड़ की संपत्ति, जानें कौन हैं भावेश भाई भंडारी?
क्या है इस मंदिर का इतिहास ?
बताया जाता है कि श्रीनाथजी की मूर्ति को 1665 में वृन्दावन के पास गोवर्धन से राजस्थान लाई गई थी। इस मूर्ती को मेवाड़ तक लाने में 32 महीने लग गए थे। इस मंदिर के पीछे दिलचस्प कहानी ये है कि जब भगवान की मूर्ति को ले जाया जा रहा था इस सिहार नाम के स्थान पर रथ का पहिया फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी जब नहीं निकला तो इसे दैवीय संकेत मानकर वहीं पर मंदिर बनाने का फैसला लिया गया था।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
10 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
14 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines