...जब आकाश अंबानी ने मांगी थी चौकीदार से माफी, मां ने सुनाया था मुकेश की दरियादिली का किस्सा

Akash Ambani: वायरल हो रही वीडियो काफी पुरानी है। यह एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के शो की वीडियो है। जिसमें नीता अंबानी आकाश का किस्सा बता रहीं हैं।

Mukesh Ambani Akash Ambani

मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी

विज्ञापन

Mukesh Ambani and Akash Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी अपनी दौलत के अलावा अपनी सादगी और सरलता के लिए भी दुनियाभर में अलग पहचान रखते हैं। वह अपने इसी स्वभाव को अपने बच्चों में भी देखना चाहते हैं। इन दिनों मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने बेटे आकाश अंबानी के एक वाकया के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्हें चौकीदार से माफी मांगनी पड़ी थी।

https://www.instagram.com/reel/C1ubWT6Br7D/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

विज्ञापन

आकाश अंबानी को चौकीदार से बोलना पड़ा सॉरी 

दरअसल, हुआ कुछ यूं की आकाश फोन पर किसी चौकीदार से ऊंची आवाज में बात कर रहे थे। उन्हें ऐसा करते हुए मुकेश अंबानी ने सुन लिया। उस समय तो मुकेश ने आकाश से कुछ नहीं कहा। लेकिन जैसे ही आकाश ने फोन रखा। मुकेश ने उन्हें प्यार से अपने पास बुलाया और नीचे जाकर चौकीदार से सॉरी बोलने को कहा।

नीता अंबानी ने उस दिन इसलिए बीच में नहीं बोलीं थीं

विज्ञापन

मुकेश चाहते थे कि आकाश एक अच्छे इंसान बने। आकाश ने भी अपने पिता की बात मानी और चौकीदार से माफी मांगी। वायरल हो रही वीडियो एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के शो की है। इस शो में नीता अंबानी कहती हैं कि मैं दूर खड़ी आकाश और मुकेश दोनों की बातें सुन रही थी। मैंने दोनों के बीच में बोलना सही नहीं समझा। उनका कहना था कि मुकेश हमेशा से अपने बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं।

किसी पर गुस्सा न करूं..

इससे पहले एक शो में मुकेश अंबानी ने कहा था कि मेरा प्रयास रहता है कि मैं किसी से गलत तरीके से बात न करूं। किसी पर गुस्सा न दिखाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ