Mudumalai Tiger Reserve Viral Video : आरक्षित वन में जाने के लिए कई नियम होते हैं। खास तौर पर उस जगह पर जहां जंगली जानवरों को संरक्षित करके रखा गया हो लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ना सिर्फ जंगल के लिए बने नियम कानून को ठेंगा दिखाते हैं बल्कि अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं। तमिलनाडु के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग आक्रोशित हो उठे।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मुदुमलाई टाइगर रिजर्व (एमटीआर) के अंदर मसिनागुड़ी-थेप्पाकाडु रोड कुछ गाड़ियां किनारे खड़ी हुई हैं। एक गाड़ी से करीब चार पांच लोग बाहर उतरे हुए हैं और मौज मस्ती कर रहे हैं। जबकि जंगल में गाड़ी से नीचे उतरने पर मनाही होती है। उतरने के बाद एक लड़के ने जो किया, उसने अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर दिया।
एक लड़का गाड़ी से उतरने के बाद चित्तीदार हिरणों के समूह को खदेड़ने लगा, जिससे डरकर हिरण भागने लगे। किसी कार सवार ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कार का नंबर प्लेट भी HSRP नंबर प्लेट नहीं है।
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद मसिनागुड़ी वन अधिकारियों ने हिरणों के एक समूह को परेशान करने वाले पर्यटकों को खोजना शुरू कर दिया, अंत में तीनों पर कुल 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि एस सुरेश, एन अब्दुल्ला और आर नागराज (बदला हुआ नाम) के खिलाफ 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तीनों ने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की थी और उनमें से एक जंगल के अंदर चला गया।
यह भी पढ़ें : ऊपर से गिरा बंदर सीधा कार के अंदर, आगे जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
एक पर्यटक ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और इसे वन चौकी के कर्मचारियों को बताया, जिन्होंने रेंज अधिकारी को इसकी सूचना दी। रेंज अधिकारी ने कहा, “हमने उनके मोबाइल फोन की जांच की है और उनका उद्देश्य रील बनाना नहीं था। वे बस चित्तीदार हिरणों के झुंड के बहुत करीब जाकर नाच रहे थे। वे नशे में भी नहीं थे।”
यह भी पढ़ें : वफादारी में मरने को तैयार था कुत्ता! दो साल तक रहा मालिक की कब्र के पास! ऐसे बची जान
अधिकारी ने आगे बताया, “सड़क के किनारे वाहन पार्क करना और जानवरों की तस्वीरें लेना प्रतिबंधित है क्योंकि इससे जानवरों की स्वतंत्र आवाजाही बाधित होगी और यातायात जाम भी होगा।”
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
18 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
22 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines