Video: ऊपर से गिरा बंदर सीधा कार के अंदर, आगे जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं

Monkey Viral Video : कार के ऊपर गिरते एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदर के गिरने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्या बच पाया बंदर?

monkey viral video
विज्ञापन

Monkey Viral Video : उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बंदरों का खूब आतंक है। मथुरा, अयोध्या, वाराणसी समेत कई शहरों में बंदरों की संख्या बहुत अधिक है। कई बार इन बंदरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है लेकिन इसके बावजूद बंदरों पर रोक नहीं लग पा रही है। बंदर ना सिर्फ पर्यटकों को बल्कि उनके सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। बंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो वाराणसी का बताय जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बंदर घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर आ गया। बंदर के गिरने से कार का सन रूफ टूट गया। बंदर सीधे कार के अंदर पहुंच गया। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि बंदर चोटिल हुआ होगा और अब वह उठ भी नहीं पाएगा लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसे देख सब चौंक गए।

विज्ञापन

कार की छत पर कूदा बंदर और…

जब बंदर कार के अंदर गया तो कोई उसके बाहर निकलने की उम्मीद नहीं कर रहा था लेकिन अगले ही पल बंदर उठा और वहां से निकलकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि मुकेश जायसवाल के होटल की छत से उनकी ही कार पर बंदर कूदा था। अब बंदर की इस हरकत कार मालिक को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचा है।


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भारत देश में सनरूफ का कोई मतलब नहीं है। पर दुर्भाग्य यहां के आधे लोग गाड़ियो में पड़े हैं और आधे मोबाइलों में। एक अन्य ने लिखा कि लगता है गाड़ी के अंदर कुछ मिला नहीं इसी लिए तुरंत बाहर निकल लिया।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि मेरी बिना सनरूफ की कार पर बंदर कूद गया था, 6 में से 5 शीशे टूट गए क्या ही कर लोगे। एक ने लिखा कि सनरूफ इतना कमजोर है कि बंदर के कूदने से ही टूट गया? एक ने लिखा कि ये सनरूफ सेफ नहीं है, किस कंपनी की गाड़ी है ये?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ