Chanakya 3D model resembling MS Dhoni: आए दिन इंटरनेट पर फेमस लोगों के फोटो और वीडियो वायरल होते हैं। कई बार यह फर्जी निकलते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर चाणक्य का एक 3D मॉडल वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी Magadha DS University ने इस 3D मॉडल को बनाया है। इस मॉडल के वायरल होने के पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे दिखने में क्रिकेटर एम एस धोनी की तरह होने के बारे में कमेंट किए।
सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया
नेटिजन्स ने इस मॉडल को जमकर शेयर किया। इस बीच किसी ने कहा कि ये धोनी का ही पुराना 3डी मॉडल है। जब इसका Fact Check किया गया तो पता चला कि यह तो 6 साल पुराना मॉडल है। जिसे किसी सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर अंकुर खत्री ने बनाया था और अपनी वेबसाइट पर भी शेयर किया था। उन्होंने उस समय यह बताया था वह धोनी से संबंधित किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने यह 3डी इमेज बनाया है।
ये भी पढ़ें: Maruti की गाड़ियों का वेटिंग पीरियड होगा कम, रेलवे के साथ मिलकर कंपनी ने उठाया यह बड़ा कदम
नेटिजन्स ने किया Dcode
इसके अलावा बिहार मगध यूनिवर्सिटी ने इस तरह के किसी मॉडल को बनाने या सोशल मीडिया पर शेयर करने की बात से इनकार किया है। जब Magadha DS University की डिटेल पता की गई तो सामने आया कि इस नाम से कोई यूनिवर्सिटी ही नहीं है। नेटिजन्स ने इसे ‘Magadha DS = MDS = Mahender Dhoni Singh’ के नाम से Dcode किया है। यानि यह एमएस धोनी की ही पुराना 3डी मॉडल है, जिसे किसी ने फिर से शेयर कर चाणक्य का मॉडल बता दिया। ऐसा क्यों किया गया फिलहाल यह पता नहीं चला है।
ये भी पढ़ें: Airtel यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 19 हजार कर्मचारी आएंगे घर तक, जानें क्या है प्लान?
किसी टूल से बनाया गया
बता दें सोशल मीडिया पर यह 3डी मॉडल @jerxn_ यूजर नेम से 10 मार्च को शेयर किया गया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया। फैक्ट चेक में पता चला है कि यह मॉडल ZBrush से बनाया गया है, जो एक डिजिटल sculpting tool है।
संबंधित खबरें
छात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
16 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
23 hrs agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
1 day agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
1 day ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
3 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoजब बॉम्बर की गर्जना से चौंके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में शांत खड़े रहे जिनपिंग; VIDEO हुआ वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines