Donald Trump :डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार राष्ट्रपति की कुर्सी हासिल की है। इसी बीच एक कीड़े की खूब चर्चा हो रही है। इस कीड़े का नाम डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर ही रखा गया है। आखिर कीड़े का नाम डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर क्यों? आइये जानते हैं।
कैलिफोर्निया में कीट विज्ञान संग्रह में संरक्षित एक कीड़े का नाम डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा गया क्योंकि यह वैज्ञानिक को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरह दिखाई दिया। दरअसल इस कीड़े सिर पर शल्कों के गुच्छे और डोनाल्ड ट्रम्प के बाल दिखने में एक जैसे ही थे। ये बातें कीड़े को खोजने और पहचानने वाले वज्रिक नाजरी ने कहा है, जिन्होंने 2017 में इस पतंगे की खोज और पहचान की थी।
कहां पाया जाता है कीड़ा
इस प्रजाति के कीड़े को वैज्ञानिक रूप से नियोपाल्पा डोनाल्डट्रम्पी के नाम से जाना जाता है। यह दक्षिणी कैलिफोर्निया और मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया के टीलों और शुष्क रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह कीट इतना छोटा है कि जिसके पंखों का फैलाव मात्र एक सेंटीमीटर है।
यह भी पढ़ें : झूठी निकली ‘नास्त्रेदमस’ की भविष्यवाणी, US Election 2024 के रिजल्ट को लेकर मांगी माफी
वज्रिक नाजरी ने कहा कि मैं इस तथ्य की ओर अधिक से अधिक लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता था कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अभी और भी अज्ञात प्रजातियां मौजूद हैं। नियोपाल्पा डोनाल्डट्रम्पी के बारे में अभी बहुत कम जानकरी लोगों के पास है, सिवाय इसके कि ये कहां पाया जाता है।
यह भी पढ़ें : स्टल दिखाते चोर को महिला ने ऐसे सिखाया सबक; दुकान में सब छोड़कर हुआ फरार
लाइव साइंस से बातचीत करते हुए वज्रिक नाजरी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति अमेरिका में ऐसे नाजुक पारिस्थितिकी तंत्रों के संरक्षण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे। इन पारिस्थितिकी तंत्रों में अभी भी कई अज्ञात और अज्ञात प्रजातियां हैं और इन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए।”
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
22 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines