Most Expensive Nail Polish: जब हम लग्जरी लाइफ स्टाइल की बात करते हैं तो इसमें आलीशान घर, बड़ी गाड़ी और महंगी घड़ियां गिनी जाती हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक नेल पॉलिश की कीमत इतनी हो कि उसमें एक नहीं बल्कि 3 मर्सिडीज आ जाए। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं, ये दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश है, जिसकी कीमत में आपकी कई गाड़िया बिक जाएंगी। ये इतनी महंगी है कि आलीशान और लग्जरी लाइफ जीने वाले अमीर लोग भी इसको खरीदने से पहले एक बार तो जरूर सोचेंगे।
1 करोड़ से ज्यादा कीमत
इस नेल पॉलिश की कीमत 1 करोड़ से ज्यादा है, जिसे लॉस एंजिल्स के एक डिजाइनर अजैचर पोगोसियन ने पेश किया है, जो अपनी लग्जरी क्रिएशन के लिए मशहूर है। अजैचर ने दुनिया की सबसे महंगी नेल पॉलिश तैयार की है, जिसे ब्लैक डायमंड नेल पॉलिश कहा जा रहा है। हालांकि दूर से देखने पर ये आम नेल पॉलिश जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें 267 कैरेट का काला हीरा जड़ा हुआ है। बता दें कि 1.63 करोड़ की इस नेल पॉलिश की शीशी केवल 14.7 मिलीलीटर की है।
azature की सबसे महंगी नेल पॉलिश
यह भी पढ़ें –नकली पुलिस बनकर कॉल पर कर रहा था बात, असली पुलिस को देखकर निकली हवा, वीडियो वायरल
खरीद सकेंगे 3 मर्सिडीज
इस 14.7 मिलीलीटर की एक बॉटल की कीमत इतनी है कि इसमें 3 मर्सिडीज-बेंज GLA SUV आ जाएंगी। इसके बाद भी आपके पास कुछ पैसे बच ही जाएंगे। बता दें कि 3 मर्सिडीज-बेंज GLA SUV की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। हालांकि लोग इस तरह के प्रोडक्ट को लेने से बचेंगे, लेकिन 25 लोगों ने पहले ही इस ब्लैक डायमंड नेल पॉलिश को खरीद लिया है। ऐसे में ये बात तो बिल्कुल क्लीयर है कि शौक बड़ी चीज है और इसके आगे पैसे का कोई मोल नहीं है।
यह भी पढ़ें – क्या सुपरनोवा का सामना कर सकती है पृथ्वी? जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
10 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines