बंदर पर दर्ज होगी FIR! महिला सिपाहियों के साथ छेड़खानी करते लंगूर का वीडियो वायरल

Monkey and Police Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर पुलिस की गाड़ी में घुस गया है और महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है।

Funny Monkey Police
विज्ञापन

Monkey and Police Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर पुलिस की गाड़ी में घुसकर महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है। वहां मौजूद लोग यह नजारा देख हंस रहे हैं। गाड़ी में हथियार रखे हुए हैं, महिला पुलिसकर्मी बैठी हुई हैं और बंदर इन सबके बीच घूम रहा है और महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी के अंदर बंदर घुसा हुआ है और एक महिला सिपाही को परेशान कर रहा है। जबकि एक अन्य महिला सिपाही भी वहां बैठी हुई है, बीच-बीच में बंदर उसे भी परेशान कर रहा है। बाहर खड़े अन्य पुलिसकर्मी हंस रहे हैं। उसमें से कुछ बंदर को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। बंदर एक महिला के पास काफी देर तक रहा और परेशान करता रहा।

Advertisment

कुछ देर बाद जब गाड़ी का दरवाजा खोलकर एक महिला सिपाही निकल गई, तब डांट लगाने के बाद बंदर वहां से बाहर निकला और भाग गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वीडियो कहां का है। तमाम लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक X यूजर ने लिखा कि कोई पूर्व जन्म का रिश्ता लग रहा है। एक ने लिखा कि गाड़ी में हथियार है, अगर वह लेकर भागने लगा या गलती से फायर कर दिया तो क्या स्थिति पैदा होगी ? एक अन्य ने लिखा कि इस बंदर पर FIR होनी चाहिए, यह महिला सिपाहियों को परेशान कर रहा है। इसे तो कम से कम दस साल की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को बताना चाहिए कि छेड़खानी के आरोप में बंदर पर FIR हुआ या नहीं। एक X यूजर ने लिखा कि इनके साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ सकता है। अगर काट लिया या मार दिया तो बड़ी परेशान हो सकती है। वहीं एक ने लापरवाही बताते हुए पुलिसकर्मियों को चेतावनी देने की बात कही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ