हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बंदर की गोद में दिखा बेबी डॉग, 10 मिनट तक सीने से लगाकर पेड़ पर बैठा रहा, वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर में एक बंदर कुत्ते के बच्चे को गोद में लेकर पेड़ पर बैठा नजर आया. करीब 10 मिनट तक वो उसे अपने सीने से लगाकर बैठा रहा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Credit: News24

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के रिवालसर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बंदर कुत्ते के छोटे बच्चे को अपनी गोद में लेकर पेड़ पर बैठ गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग जहां हैरान हैं, वहीं छोटे बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो रिवालसर कस्बे का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो करीब 1 मिनट 17 सेकेंड का है, जिसमें एक बंदर कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें: कमर में फ्रैक्चर के साथ ठेले पर पेंशन लेने पहुंची 73 वर्षीय महिला, Video वायरल होने के बाद बैंक ने माफी मांगी

10 मिनट तक पेड़ पर बैठा रहा बंदर

वीडियो में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि बंदर की गोद में बैठा कुत्ते का बच्चा बिल्कुल शांत नजर आ रहा है. वो किसी तरह की छटपटाहट या डर नहीं दिखा रहा. बंदर भी उसे कसकर पकड़े हुए दिखाई देता है और पेड़ की ऊंची टहनियों पर बैठा रहता है. इस दौरान आसपास मौजूद लोग पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते रहे. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, ये पूरा घटनाक्रम करीब 10 मिनट तक चला. कुछ लोगों ने बंदर को नीचे उतारने की कोशिश भी की, लेकिन वो काफी देर तक पेड़ पर ही बैठा रहा. बाद में कुत्ते का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित नजर आया, उसे किसी तरह की कोई चोट नहीं लगी.

विज्ञापन

बंदर बन रहे लोगों के लिए मुसीबत

रिवालसर और आसपास के इलाकों में बंदरों की बढ़ती संख्या पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. कई बार बंदर घरों, दुकानों और सार्वजनिक जगहों पर पहुंचकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोग इसे बंदर और कुत्ते के बच्चे के बीच अनोखे व्यवहार के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मान रहे हैं. वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

(Input By: Rajesh Sharma)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सास की खूबसूरती देख प्यार जागा, दामाद घर से ले भागा, कानपुर में की कोर्ट मैरिज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola